ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेरोजगारी से परेशान युवक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदा…. मां और बहन को फोन कर बताया मैं किसी काम का नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बेरोजगारी से परेशान युवक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदा…. मां और बहन को फोन कर बताया मैं किसी काम का नहीं

By @dmin
Published: October 9, 2021
Share
SHARE

भिलाई। बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने बीती रात बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। युवक की पहचान न्यू खुर्सीपार निवासी ललित शर्मा (25) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में आत्महत्या का कारण बेरोजगारी की समस्या सामने आई है। ललित शर्मा नौकरी नहीं मिलने से परेशान था और इसी वजह से आत्महत्या कर ली। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को ब्लॉक की छत पर ललित शर्मा ने पहले खूब शराब पी। उसके बाद नशे की हालत में उसने रात 11.30 बजे अपनी छोटी बहन और मां को फोन किया। फोन पर उसने कहा कि वह किसी काम का नहीं है। घर की जिम्मेदारी नहीं उठा सकता है, इसलिए खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद उसने अपने ताई, ताऊ और चचेरे बड़े भाइयों को भी फोन कर सुसाइड की जानकारी दी। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले उसकी जॉब छूट गई थी। इसके बाद अचानक उसका एक्सीडेंट हो गया। सिर और पेट में गहरी चोट लगने से इलाज भी चल रहा था। पिता ने पहले ही उन्हें छोड़ दिया था। इससे घर में आर्थिक परेशानी बढ़ गई थी। इसी बीच उसने एक कंपनी में इंटरव्यू दिया लेकिन वहां भी उसका सिलेक्शन नहीं हुआ। नौकरी नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।

मोबाइल नहीं दिला सका मजदूर पिता, तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम… स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान
दुर्ग पुलिस ने जब्त किए ट्रक में भरे लाखों के चादर, बिना किसी दस्तावेज के हो रहा था परिवहन
सिविक सेंटर भिलाई में जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘सुशासन तिहार’ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव
भारत समेत 16 देशों में जानलेवा रोगाणु, डब्ल्यूएचओ ने किया सतर्क; निगरानी तंत्र को बताया नाकाफी
प्रदेश में थम नहीं रहा संक्रमण: पिछले 24 घंटों में सामने आए 295 नए मामले, रायपुर जिले में लगातार मिल रहे बड़ी संख्या में पॉजिटिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 356 # 09 october 2021
Next Article जेब होगी और ढीली: बिजली दरों में 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना दिल्ली में बिजली संकट: टाटा पावर ने उपभोक्ताओं को किया मैसेज संभल करे बिजली का इस्तेमाल… आने वाले समय में हो सकता है यह… इधर सीएम केजरीवाल ने पीएम को पत्र लिख कही यह बात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?