ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल नहीं दिला सका मजदूर पिता, तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम… स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मोबाइल नहीं दिला सका मजदूर पिता, तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम… स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

By Mohan Rao
Published: December 31, 2022
Share
SHARE

सक्ती। बच्चों में स्मार्ट फोन चलाने का शौक इस कदर हावी है कि वे इसके लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। बच्चों का यह शौक जानलेवा साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आत्महत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। 13 साल के बच्चे ने मोबाइल नहीं मिलने पर स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चा 26 दिसंबर से गायब था और 29 दिसंबर को स्कूल खुलने के बाद घटना की जानकारी मिली। इस बीच घर वाले लापता बच्चे की खोज में लगे हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार कक्षा आठवीं में पढऩे वाला आदित्य श्रीवास(13) सुकलीपाली का रहने वाला है। इसके पिता मजदूरी करते हैं और उसने अपने पिता से मोबाइल की डिमांड कर रखी थी। पिता ने पैसे मिलने पर मोबाइल दिलाने का वादा भी किया। यह बात बच्चे को पसंद नहीं आई और वह घर से चला गया। 26 दिसंबर को वह घर से निकला और उसके बाद लौटा नहीं। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच परजिनों ने थाने में भी इसकी सूचना नहीं दी और अपने स्तर पर ही लापता बच्चे की तलाश करते रहे।

स्कूल खुला तो सामने आया सच
क्रिसमस के कारण स्कूल में अवकाश चल रहे थे। इस बीच स्कूल बंद था। 29 दिसंबर को स्कूल खुला तो एक कमरे में बच्चे का शव लटका हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त आदित्य श्रीवास के रूप में हुई। इसके बाद परजिनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि मोबाइल फोन की जिद कर रहा था। इसके लिए इतना बड़ा कदम उठा लेगा इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

1.93 करोड़ करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.95 लाख करोड़ का रिफंड
सन नियो के कलाकार आशीष दीक्षित और लक्ष्य खुराना ने वैलेंटाइन डे पर खोले अपने दिल के राज!
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार पारियों के बावजूद हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
समितियों की लापरवाही से खराब हुआ धान: कलेक्टर ने तीन समितियों के अधिकारियों को जारी किया नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला अस्पताल में बनेगा सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल, 300 लोगों की होगी क्षमता, सुरक्षा होगी दुरूस्त जिला अस्पताल में बनेगा सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल, 300 लोगों की होगी क्षमता, सुरक्षा होगी दुरूस्त
Next Article विधायक ट्रॉफी : भव्य आतिशबाजी और रंगारंग के साथ शानदार समापन, छांतागढ़ मोहलई की टीम बनी चैम्पियन विधायक ट्रॉफी : भव्य आतिशबाजी और रंगारंग के साथ शानदार समापन, छांतागढ़ मोहलई की टीम बनी चैम्पियन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?