ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाघ के करीब से फोटो लेकर विवादों में फंसी रवीना टंडन, जानिए अभिनेत्री ने सफाई में क्या कहा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

बाघ के करीब से फोटो लेकर विवादों में फंसी रवीना टंडन, जानिए अभिनेत्री ने सफाई में क्या कहा…

By Sonu Sahu
Published: November 30, 2022
Share
SHARE

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाघ के करीब से फोटो लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिर आई हैं। सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद वन्यप्राणी विशेषज्ञ बाघ के करीब जाने पर सवाल उठा रहे हैं। रवीना का कहना है कि वह वन विभाग की जीप में थी और जीप ट्रैक पर। इसमें बाघ के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता। रवीना टंडन ने बुधवार को कहा कि वह वन विभाग की जीप पर सवार थी और वह अपने निर्धारित रास्ते पर ही थी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में रवीना टंडन का वाहन टाइगर रिजर्व में एक बाघिन के पास है और उनकी गतिविधियों से नाराज होकर बाघिन ने पर्यटकों पर गुर्राया भी है।

रवीना टंडन इस समय मध्यप्रदेश में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने भोपाल के अपने मजेदार पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने 22 नवंबर को भोपाल के पास स्थित नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी की थी। उनके साथ प्रशिक्षित गाइड और वन विभाग की ओर से उपलब्ध ड्राइवर थे। एक लोकल मीडिया की रिपोर्ट के साथ 25 नवंबर को रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा था कि कोई भी यह नहीं बता सकता कि बाघ कैसे रिएक्ट करेगा। यह वन विभाग की लाइसेंस वाला वाहन था, जिसमें उनके गाइड और ड्राइवर थे। उन्हें कायदे-कानून और सीमाएं पता हैं। टंडन के मुताबिक वह और साथी यात्री शांत बैठे थे और बाघिन को आगे बढ़ते देख रहे थे। रवीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी की हैं। उन्होंने रिजर्व में अपनी खींची तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

सतपुड़ा के बाघ सफारी वाहनों के अभ्यस्त

रवीना टंडन ने कहा कि हम टूरिज्म ट्रैक पर थे, जहां से यह बाघ गुजरते हैं। वीडियो में जो कैटी बाघिन है, वह भी सामान्य रूप से आगे बढ़ रही थी। वह वाहनों के पास से गुजरने को लेकर अभ्यस्त है। बाघ वहां के राजा होते हैं, जहां वे विचरण करते हैं। हम तो मूकदर्शक थे। उन्होंने यह भी लिखा कि बाघों के पास अचानक कोई गतिविधि उन्हें हमला करने को उकसा सकती है।

रवीना टंडन की सफारी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर आया है। इसमें उनका सफारी वाहन बाघिन के पास से गुजरता है। क्लिप में कैमरा के शटर इतनी तेजी से बंद होते हैं कि उनकी आवाज सुनी जा सकती है। बाघिन को उस पर गुर्राते हुए देखा और सुना जा सकता है। यह मामला नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का है।

वन विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर धीरज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा था कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने इस कथित मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रवीना टंडन जब टाइगर रिजर्व में थी, तब उनका वाहन कथित तौर पर बाघिन के करीब पहुंच गया था। वाहन के ड्राइवर और ड्यूटी पर तैनात अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा।

Sex Racket: जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 19 पकड़ाए
कोरोना ब्रेकिंग: टूटे अब तक के सारे रिकार्ड…. एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 3.62 लाख नए केस…. पहली बार 3 हजार से अधिक मौतें…. रिकार्ड 2.62 लाख से अधिक हुए स्वस्थ्य
राजस्थान की राजनीति क्या रंग लाएगी? अब तक न तो कोई फैसला हुआ और न ही कोई संकेत
खशुखबरी: दिवाली से पहले तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, 42 फीसदी की जगह मिलेगा इतना
मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट, बस आलाकमान से हरी झंडी मिलने की जरूरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या आपने कभी खाई है जंगली इमली? जानिए इससे मिलने वाले फायदे
Next Article 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे फरदीन खान, इस अभिनेता के साथ आएंगे नजर…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?