ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बहुप्रतीक्षित “मेग 2: द ट्रेंच” का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार, रिलीज़ के लिए पूरी तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

बहुप्रतीक्षित “मेग 2: द ट्रेंच” का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार, रिलीज़ के लिए पूरी तैयार

By Om Prakash Verma
Published: July 28, 2023
Share
बहुप्रतीक्षित "मेग 2: द ट्रेंच" का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार, रिलीज़ के लिए पूरी तैयार
बहुप्रतीक्षित "मेग 2: द ट्रेंच" का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार, रिलीज़ के लिए पूरी तैयार
SHARE

“मेग 2: द ट्रेंच की पूरी कहानी एक पेंसिल से शुरू हुई, मैं यूँ ही बैठकर चित्र बना रहा था, और सोच रहा था कि वास्तव में क्या देखना मजेदार होगा”: निर्देशक, बेन व्हीटली

बहुप्रतीक्षित “मेग 2: द ट्रेंच” का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है, जो कि कुछ ही दिनों में खत्म होने को है, क्योंकि आगामी 2 अगस्त को यह फिल्म रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह रोमांचकारी यात्रा वर्ष 2018 में आए ब्लॉकबस्टर, द मेग को सुपरसाइज़ करती है और एक्शन को कई गुना अधिक रोमांचक बना देती है, जिसमें कई विशाल मेग्स और समुद्री दुनिया का बहुत बड़ा हिस्सा शामिल है। फिल्म का निर्देशन बेन व्हीटली ने किया है, और जेसन स्टैथम एवं वैश्विक एक्शन आइकन वू जिंग ने सिनेमेटिक विज़न को जबरदस्त बनाने के उद्देश्य से समुद्र की सबसे गहराइयों में उतरने वाली एक साहसी रिसर्च टीम का नेतृत्व किया है। उनकी यात्रा तब अराजकता में बदल जाती है, जब एक द्वेषपूर्ण माइनिंग ऑपरेशन उनके मिशन पर खतरा बनकर मंडराने लगता है और उन्हें अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एक कड़ी लड़ाई लड़ने को मजबूर कर देता है। फिल्म के नायकों को विशाल मेग्स, पर्यावरण के लुटेरों, हिंसक जानवरों और समय के खिलाफ एक तेज़ दौड़ में शामिल होकर उनसे आगे निकलना होगा, उन्हें मात देना होगी और उन्हें परास्त करना होगा। “मेग 2: द ट्रेंच” के साथ वर्ष का सबसे रोमांचक सिनेमेटिक अनुभव आपका इंतज़ार कर रहा है, जहाँ समुद्र की गहराई सिर्फ और सिर्फ जीत के उत्साह से मेल खाती है।

फिल्म में मेग्स के हर भयानक एक्ट की योजना एक ही स्थान पर शुरू हुई। बेन व्हीटली कहते हैं, “शार्क की पूरी कहानी एक पेंसिल से शुरू हुई, मैं यूँ ही बैठकर चित्र बना रहा था, और सोच रहा था कि वास्तव में क्या देखना मजेदार होगा। फिर, मैं हमारे स्टोरीबोर्ड आर्टिस्ट, जेक लंट डेविस के पास गया और हमने साथ मिलकर तय किया कि सीक्वेंस क्या होगा। वहाँ से मैं कम्प्यूटर एनिमेटर्स के पास गया, जो एक वर्ज़न तैयार करते थे, फिर हम उसे फिल्म में उतारते थे, और फिर जाकर उसे शूट करते थे। इस फिल्म में जान डालने के लिए हम कई चरणों से होकर गुजरे और पेंसिल से फीचर तक प्रत्येक शार्क के एनकाउंटर की इस पूरी यात्रा में लगभग छह महीने का समय लगा। एक निर्देशक के रूप में, मेग के पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद मेरे और टीम के चेहरे की प्रतिक्रिया कुछ यूँ थी- ओह माय गॉड!”

वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और सीएमसी पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म को बोनावेंटुरा / एपेल्स एंटरटेनमेंट, इंकॉर्पोरेशन प्रोडक्शन- डीएफ पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। बेन व्हीटली के निर्देशन में बनी फिल्म, “मेग 2: द ट्रेंच” को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा और यह 02 अगस्त, 2023 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

राजस्थान HC में पायलट कैंप ने याचिका में बदलाव के लिए मांगा समय, अब डिवीजन बेंच करेगी सुनवाई
स्वास्थ्य सुविधाओं की बदलती तस्वीर, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट नवजात शिशुओं के लिए बनी संजीवनी
स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न
भिलाई में एसटीएफ जवान की पत्नी व 9 साल के बेटे की हत्या, महिला ने घर में घुसकर किया हमला
Bhilai Breaking : पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 10 लाख की डिमांड कर रहा था बदमाश… गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लूट की शिकायत कराने वाले ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Next Article आफ ने टाको एनिमल वेलफेयर प्रोजेक्ट के तहत वन्य जीव संरक्षण के लिए विषधारी टाइगर रिजर्व को एक करोड़ का अनुदान दिया आफ ने टाको एनिमल वेलफेयर प्रोजेक्ट के तहत वन्य जीव संरक्षण के लिए विषधारी टाइगर रिजर्व को एक करोड़ का अनुदान दिया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?