ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर में नक्सलियों का उत्पात, मालगाड़ी के लोको पायलट से वॉकी-टॉकी लूटा, जवानों के राशन से भरी गाड़ी में लगाई आग
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhCrime

बस्तर में नक्सलियों का उत्पात, मालगाड़ी के लोको पायलट से वॉकी-टॉकी लूटा, जवानों के राशन से भरी गाड़ी में लगाई आग

By @dmin Published September 19, 2022
Share
बस्तर में नक्सलियों का उत्पात, मालगाड़ी के लोको पायलट से वॉकी-टॉकी लूटा, जवानों के राशन से भरी गाड़ी में लगाई आग
SHARE

बस्तर. बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सली एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। लंबे समय से शांत बैठे नक्सलियों ने रविवार को दोनों जिलों में जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों बीजापुर के स्टेट हाइवे पर जवानों के लिए राशन और सब्जियां ले जा रहे वाहन का सामान लूटकर उसमें आग लगा दी। वहीं दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी को रोककर लोको पायलट और गार्ड से वॉकी-टॉकी लूट लिया।

रेलवे ट्रैक पर लगाया बैनकर
डीआरएम वॉल्टेयर रेल मंडल अनूप सतपथी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, भांसी और कमालूर स्टेशन के बीच स्थित नेरली ब्रिज पर यह वारदात हुई। नक्सलियों ने मालगाड़ी रोककर लोको पायलट और गार्ड को धमकाकर उनका वॉकी-टॉकी छीन लिया और उन्हें नक्सली पर्चे थमाकर दंतेवाड़ा स्टेशन में देने का फरमान सुनाया। वहीं नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर नक्सली बैनर भी लगा दिया था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।

सशस्त्र माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम
बीजापुर जिले के सारकेगुड़ा सीआरपीएफ कैंप से 2 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे पर सशस्त्र नक्सलियों ने पिकअप वाहन को रोककर उसमें आग लगा दी। इस वाहन में मोक्कुर सीआरपीएफ कैंप के लिए सब्जियां व राशन भेजा जा रहा था। यह घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की है। राशन व सब्जी से भरे वाहन को लगभग 10 से 15 नक्सलियों ने रोका और उसके वाहन चालक अमरदीप से मोबाइल फोन छीनकर मारपीट की। फिर वाहन में आग लगा दिया। चालक अमरदीप के अनुसार उसके साथ मारपीट कर नक्सलियों ने उसके आंखों में पट्टी बांध दी। आग लगाने से पहले नक्सलियों ने कुछ सब्जियों की बोरियां उतार ली थी। सभी माओवादियों के पास हथियार थे।

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

@dmin September 19, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, बिजली विभाग का अफसर नहर में बहा…. कई घंटों से जारी है तलाश
Next Article CG का अनोखा मंदिर जहां होती है कुत्ते की पूजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हुए नतमस्तक…. जानिए इसकी रोचक कहानी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?