ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर के जंगल-नदी को पार कर स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही मलेरिया जाँच : चतुर्थ मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण…
Share
Notification Show More
Latest News
30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी
राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन
October 21, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन
October 21, 2026
हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत
October 21, 2026
सिरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य अब विश्व में चमकेगा
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बस्तर के जंगल-नदी को पार कर स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही मलेरिया जाँच : चतुर्थ मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण…

By @dmin Published August 11, 2021
Share
SHARE

सुकमा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का सपना साकार हो रहा है। प्रदेश के अंतिम छोर में बसे सुकमा जिले में चारों ओर घने जंगल और नदी नाले होने के फलस्वरुप मलेरिया का प्रकोप रहा है। जिससे बच्चों में कुपोषण सहित अन्य गंभीर बिमारियों का डर रहता था। किन्तु आज शासन प्रशासन के सफल प्रयासों से सुकमा के वनांचलों की तस्वीर बदलने लगी है। अंदरुनी क्षेत्र के लोगों में भी मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों के बारें मे जागरुकता आई है। इसी का परिणाम है कि जिले में आज मलेरिया पॉजिटिविटी दर केवल 0.4 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ के चतुर्थ चरण में जिले भर में 700 सर्वे दल के माध्यम से शत-प्रतिशत मलेरिया जांच किया गया। मलेरिया जाँच टीम द्वारा 410 गांवों के 57 हजार 195 घरों में निवासरत 2 लाख 65 हजार 59 लोगों का जाँच किया गया।

जिसमें एक हजार 104 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। 15 जून 2021 से 31 जुलाई तक चले इस अभियान में संवेदनशील और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया जाँच किया गया। ऊंची नीची पहाड़ियों सहित नदी नालों को पार कर स्वास्थ्य अमले ने डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों का मलेरिया जांच किया और ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए किए जाने वाले उपायों से भी अवगत कराते गए। इसके साथ ही मलेरिया पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को मौके पर आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। वहीं ग्राम स्तर पर लोगों को मलेरिया से बचने के लिए नियमित तौर से मच्छरदानी का उपयोग के अलावा मलेरिया के लक्षण जैसे हल्के बुखार के साथ ठण्डी महसूस होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराने के लिए बताया गया।

जाँच दल के सदस्यों ने मलेरिया जांच के इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। बरसात के दिनों में कई क्षेत्रों में नदी नाले का जल स्तर बढ़ जाता है जिससे दल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा फिर भी टीम ने पूरी हिम्मत से आगे बढ़ती गई। नदी-नाले भरे रास्तों में सफर कर गांवों तक पहुंचना, बारिश के साथ ही घने हो चुके जंगलों के बीच बसे गांवों तक पहुँच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों का मलेरिया जाँच करने में सफल रही है।

कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया

इस दौरान मलेरिया जांच दल के द्वारा मच्छर लार्वा को रोकने कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव भी किया गया। इसके साथ ही आमजनों को मच्छर लार्वा को नष्ट करने के उपाय जैसे घर के आसपास के गड्ढे, टायर एवं नालियांे में एकत्रित गंदे पानी की सफाई कर केरोसिन या कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की भी सलाह दी गई। साथ ही जिन ग्रामीणों के पास मच्छरदानी नहीं थी उन्हें मच्छरदानी भी प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के चतुर्थ चरण का आगाज 15 जून 2021 से हुआ था जो 31 जुलाई तक चलाया गया। 700 सर्वे दल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के 2 लाख 57 हजार 467 व्यक्तियों का मलेरिया जाँच करने के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 2 लाख 65 हजार 59 व्यक्तियों की जाँच कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।

You Might Also Like

राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन

छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन

हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान

@dmin August 11, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister अपने पारंपरिक ज्ञान से है भारत का गौरव, दूसरे देशों की नकल करने की जरूरत नहीं : भागवत
Next Article Integrated Farmer Portal is being prepared for the convenience of the farmers किसानों की सुविधा के लिए तैयार हो रहा है एकीकृत किसान पोर्टल…. मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में कृषि, वन और एनआईसी के अधिकारी जुटे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?