ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों की सुविधा के लिए तैयार हो रहा है एकीकृत किसान पोर्टल…. मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में कृषि, वन और एनआईसी के अधिकारी जुटे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

किसानों की सुविधा के लिए तैयार हो रहा है एकीकृत किसान पोर्टल…. मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में कृषि, वन और एनआईसी के अधिकारी जुटे

By @dmin
Published: August 11, 2021
Share
Integrated Farmer Portal is being prepared for the convenience of the farmers
Integrated Farmer Portal is being prepared for the convenience of the farmers
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में राज्य के किसानों की सुविधा के लिए एकीकृत किसान पोर्टल (यूएफपी)तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों सहित राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए किसान पंजीयन करा सकेंगे। निकट भविष्य में कृषकों से संबंधित अन्य योजनाओं को भी इसी पोर्टल में समाहित करने का प्लान है। कृषि, वन ,उद्यानिकी बीज विकास निगम एवं एनआईसी के अधिकारी इस पोर्टल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। एकीकृत किसान पोर्टल राजस्व विभाग के भुईयां पोर्टल से लिंक रहेगा ,ताकि भूमिस्वामी किसान के द्वारा धारित भूमि का खसरा और रकबे का मिलान हो सके।

एकीकृत किसान पोर्टल के प्रारंभिक स्वरूप के संबंध में चर्चा एवं सुझाव को लेकर सर्किट हाउस के कांक्लेव हाल में कृषि विभाग की ओर से प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ एम. गीता, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक उद्यानिकी माथेश्वरन वी, छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के प्रबंध संचालक अनिल साहू, राज्य सूचना अधिकारी पीएन सिंह, संयुक्त सचिव कृषि केसी पैकरा, वन मंडलाधिकारी वरुण जैन की विशेष मौजूदगी में आयोजित कार्यशाला में रायपुर एवं दुर्ग संभाग के सभी जिलों के राजस्व, कृषि, वन, उद्यानिकी, खाद्य एवं सहकारी समितियों के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के प्रारंभ में राज्य सूचना अधिकारी श्री सिंह ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिकारियों के प्रश्न शंकाओं का समाधान किया। डीएफओ श्री वरुण जैन ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के प्रावधान और पोर्टल में पंजीयन के दौरान ध्यान रखे जाने वाले बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत संयुक्त वन प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत एवं वन भूमि पट्टाधारी कृषक यदि वृक्षारोपण करते हैं और अप्रैल 2022 की स्थिति में भौतिक सत्यापन के दौरान रोपित पौधों में से यदि 80 प्रतिशत पौधे जीवित रहते हैं, तो संबंधितों को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ एम. गीता ने कहा कि इस पोर्टल को तैयार करने का उद्देश्य राज्य के सभी वर्ग के कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक प्लेटफार्म पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के फाइनल होते ही राजीव गांधी किसान ने योजना के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर इंपोर्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यशाला में शामिल अधिकारियों के प्रश्न एवं सुझावों की सराहना की और कहा कि आप सब के उत्साह और सहभागिता को देखकर यह स्पष्ट पता चलता है कि आप सब फील्ड में किसानों को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ दिलाने में जुटे हैं। उन्होंने प्रतिभागी अधिकारियों को मोबाइल अथवा ईमेल के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल को बेहतर बनाने के लिए आगे भी अपने सुझाव आगामी दो-तीन दिनों में मोबाइल मैसेज अथवा ईमेल के माध्यम से भेजने का आग्रह किया।

लोन मोरेटोरियम पर सरकारी राहत: दो करोड़ तक के ऋण पर लगा ‘ब्याज पर ब्याज’ माफ होगा
युवा कांग्रेस ने सद्वावना पदयात्रा निकाल महात्मा गांधी जी को किया नमन
नशा तस्करों पर शिकंजा, 19 लाख से ज्यादा की कीमत का 196 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
‘युवा नवाचार से सजेगा आत्मनिर्भर भारत का भविष्य’ — उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर किताब में खुलासा: कारगिल युद्ध के दौरान नवाज शरीफ से 5 बार की थी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर के जंगल-नदी को पार कर स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही मलेरिया जाँच : चतुर्थ मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण…
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used देश में एक ही दिन में बढ़े 10 हजार से अधिक कोरोना मरीज, बीते 24 घंटे में 38353 लोग हुए संक्रमित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?