ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी सफलता: चांद से लाई गई मिट्टी में वैज्ञानिकों ने पहली बार उगाए पौधे, अंतरिक्ष के क्षेत्र में अहम उपलब्धि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

बड़ी सफलता: चांद से लाई गई मिट्टी में वैज्ञानिकों ने पहली बार उगाए पौधे, अंतरिक्ष के क्षेत्र में अहम उपलब्धि

By @dmin
Published: May 13, 2022
Share
बड़ी सफलता: चांद से लाई गई मिट्टी में वैज्ञानिकों ने पहली बार उगाए पौधे, अंतरिक्ष के क्षेत्र में अहम उपलब्धि
बड़ी सफलता: चांद से लाई गई मिट्टी में वैज्ञानिकों ने पहली बार उगाए पौधे, अंतरिक्ष के क्षेत्र में अहम उपलब्धि-symbolic pic
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। आग और पहिए का आविष्कार करने से लेकर चांद पर पहुंचने तक इंसान ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उपलब्धियों की इस सूची में एक रिकॉर्ड और दर्ज हो गया है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने पहली बार चंद्रमा से लाई गई मिट्टी में पौधे उगाने में सफलता हासिल की है। ये मिट्टी अपोलो अभियानों में अंतरिक्षयात्री लाए थे। इसे चंद्रमा पर या भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के दौरान भोजन और ऑक्सीजन बनाने के प्रयासों में बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के शोधार्थियों ने दिखाया कि चंद्रमा की मिट्टी में भी पौधे सफलता से उग सकते हैं और विकसित हो सकते हैं। ‘कम्युनिकेशंस बायोलॉजीÓ जर्नल में प्रकाशित उनके अध्ययन में इस बात की जांच भी की गई है कि पौधे चंद्रमा की मिट्टी की ओर जैविक रूप से किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं। चंद्रमा की मिट्टी को ‘लूनर रिगोलिथÓ भी कहा जाता है जो धरती पर पाई जाने वाली मिट्टी से बहुत अलग होती है।

यह शोध ऐसे समय में सामने आया है जब नासा का आर्टेमिस प्रोग्राम एक बार फिर इंसानों को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रही है। इस शोध के लेखकों में से एक रॉब फर्ल ने कहा कि आर्टेमिस को अंतरिक्ष में पौधे उगाने की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत होगी। रॉब यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के फूड एंड एग्रीकल्चर साइंसेज इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर भी हैं।

भविष्य में चांद बन सकता है हमारा लॉन्च पैड
उन्होंने कहा कि भविष्य के और लंबी अवधि के अंतरिक्ष अभियानों के लिए हो सकता है कि हमें चंद्रमा को एक केंद्र या लॉन्चिंग पैड की तरह उपयोग करना पड़े। ऐसे में यह बात पूरी तरह तर्कसंगत है कि हम वहां पौधे उगाने के लिए उसी मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहेंगे जो वहां पहले से मौजूद है। शोधार्थियों ने एक साधारण प्रयोग किया था। उन्होंने चंद्रमा की मिट्टी में बीज रोपे, पानी डाला, धूप व पोषक तत्व दिए और परिणाम दर्ज किए। उनके पास यह शोध करने के लिए केवल 12 ग्राम मिट्टी थी।

नासा से लोन के तौर पर ली गई इस मिट्टी को अपोलो 11, अपोलो 12 और अपोलो 17 अभियानों के दौरान एकत्र किया गया था। चंद्रमा की मिट्टी पर काम करने के लिए शोधार्थियों ने 11 साल की अवधि में तीन बार आवेदन किया था। इस शोध के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि चांद पर इंसानों को बसाने के लिए सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल भोजन और ऑक्सीजन को अब पूरा किया जा सकता है। इसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी खोज माना जा रहा है।

देश में 1 फीसदी से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, बीते 24 घंटों में मिले 25,467 नए मामले
कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें
व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप
Gustakhi Maaf: सरकार कर रही, समाज की भी जिम्मेदारी
गुस्ताखी माफ: अब विक्रम बेताल की शरण में प्रदेश की भाजपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या आतंकी ठिकाने को सुरक्षाबलों ने घेरा, मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर
Next Article गगनयान की तैयारी: इसरो ने किया एचएस200 रॉकेट बूस्टर का सफल परीक्षण गगनयान की तैयारी: इसरो ने किया एचएस200 रॉकेट बूस्टर का सफल परीक्षण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?