ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी टूट की कगार पर की बसपा, एक और विधायक के बागी होते ही बनेगी नई पार्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बड़ी टूट की कगार पर की बसपा, एक और विधायक के बागी होते ही बनेगी नई पार्टी

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
राजस्थान में दलित की हत्या: मायावती ने पूछा- चुप क्यों है कांग्रेस, क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम करेंगे मदद?
राजस्थान में दलित की हत्या: मायावती ने पूछा- चुप क्यों है कांग्रेस, क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम करेंगे मदद?
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे सियासी हलचल तेज हो रही है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी बड़ी टूट की कगार पर पहुंच गई है। बागी विधायकों ने नई पार्टी बनाने की तैयारी कर ली है। फिलहाल 11 विधायकों का साथ मिल चुका है। एक और विधायक मिलते ही नई पार्टी बन जाएगी। बसपा के बागी विधायक असलम राइनी के अनुसार बसपा के बागी विधायक नई पार्टी बनाएंगे। बसपा से निष्कासित लालजी वर्मा नई पार्टी के नेता होंगे। नई पार्टी बनाने के लिए 12 विधायकों की जरूरत है। फिलहाल 11 विधायकों का साथ मिल चुका है। एक और विधायक का साथ मिलते ही नई पार्टी का ऐलान कर दिया जाएगा।

इससे पहले बसपा से बगावत करने वाले विधायकों ने मंगलवार की सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की तो कयासों का बाजार तेज हो गया। बसपा विधायकों के सपा में जाने की चर्चा होने लगी थी। अखिलेश यादव से हालांकि छह विधायकों ने ही मुलाकात की थी। इनमें असलम राइनी (विधायक, भिनगा-श्रावस्ती) के अलावा मुजतबा सिद्दीकी ( विधायक प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (विधायक हांडिया-प्रयागराज), हरगोविंद भार्गव (विधायक सिधौली-सीतापुर), असलम अली चौधरी (विधायक, ढोलाना-हापुड़), सुषमा पटेल (विधायक, मुंगरा बादशाहपुर) शामिल हैं।

The tally for expelled Bahujan Samaj Party (BSP) MLAs is 11 right now. If we get one more MLA, will form our own party. Our leader will be Lalji Verma and he will decide the name and other details of the party: Rebel BSP MLA Aslam Raini pic.twitter.com/maYLoTb6Rc

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 15, 2021

लालजी-रामअचल के निष्कासन से तेज हुई कवायद
मायावती ने अपने दो विधायकों (राम अचल राजभर और लालजी वर्मा) को पिछले हफ्ते पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसी के बाद बागी विधायकों की गतिविधियां अचानकर तेज हो गईं। लालजी और रामअचल राजभर पर आरोप है कि पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे। राम अचल राजभर और लालजी वर्मा दोनों बसपा सुप्रीमो मायावती के काफी करीबी थे। दोनों के निष्कासन के बाद बसपा ने तेजी से इस्तीफों का भी दौर शुरू हो गया। वाराणसी में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था।

दोनों विधायक अम्बेडकरनगर जिले में बसपा कटेहरी एवं अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में काबिज थे लेकिन पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं उससे पूर्व विभिन्न मौकों पर बरती गई अनुशासनहीनता ने लालजी वर्मा व राम अचल राजभर को बहुजन समाज पार्टी से बाहर होने पर विवश कर दिया। पूर्व मंत्री राम अचल राजभर के विरुद्ध शासन स्तर पर विभिन्न जांचें भी चल रही हैं। दोनों लोगों से बसपा छुटकारा भी पाना चाहते थे शायद उनके निष्कासन की यह भी बड़ी वजह थी। दोनों नेता बसपा के स्थापना के समय से पार्टी से जुड़े थे।

shreekanchanpath 222 # 26 May 2024
सेंट्रल विस्टा: केंद्र ने की निर्माण रोकने की याचिका खारिज करने की मांग, हाईकोर्ट से कहा- कर्फ्यू से पहले काम कर रहे मजदूर
वोटर्स स्टूडेंट्स के लिए ऑफर : उंगली पर मतदान का निशान दिखाएं, पंजीयन पर 5000 तक छूट पाएं
Cricket : शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, एक्स पर बोले- भारत के लिए खेलना सुकून भरा पल
चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की समीक्षा बैठक, मतदान के पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त करने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तस्करी कर लाई गई लड़की का रिटायर कलेक्टर घर से किया गया रेस्क्यू, दर्ज हो सकता है मामला तस्करी कर लाई गई लड़की का रिटायर कलेक्टर घर से किया गया रेस्क्यू, दर्ज हो सकता है मामला
Next Article Senior citizens of police family got benefit in health camp... 60 people will get glasses स्वास्थ्य शिविर में पुलिस परिवार के सीनियर सिटिजन्स को मिला लाभ… 60 लोगों को लगेगा चश्मा… नि:शुल्क वितरण करेगा एसआर हॉस्पिटल परिवार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?