ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा फैसला: सभी मंत्रालयों की अहम बैठकों में स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन पर रोक, व्हाट्सएप-टेलीग्राम के साथ एलेक्सा-सीरी भी बैन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा फैसला: सभी मंत्रालयों की अहम बैठकों में स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन पर रोक, व्हाट्सएप-टेलीग्राम के साथ एलेक्सा-सीरी भी बैन

By @dmin
Published: January 21, 2022
Share
सख्ती: सरकार ने सोशल मीडिया से हटवाए 100 पोस्ट, बोली- कोरोना पर दे रहे थे झूठी जानकारी
सख्ती: सरकार ने सोशल मीडिया से हटवाए 100 पोस्ट, बोली- कोरोना पर दे रहे थे झूठी जानकारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय संचार सुरक्षा नीति के दिशा-निर्देशों और अधिकारियों द्वारा सरकार के निर्देशों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने और कई सूचनाओं के लीक होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने संचार को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देश में सभी सरकारी अधिकारियों को गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे एप्स का इस्तेमाल करने से मना किया गया है।

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसियों के निर्देश में कहा गया है कि व्हाट्सएप-टेलीग्राम जैसे एप्स पर गोपनीय जानकारी शेयर करना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि निजी कंपनियां डाटा को अपने सर्वर पर स्टोर करती हैं जो कि देश के बाहर स्थित हैं। इन डाटा का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वीडियोकांफ्रेंसिंग पर मीटिंग करने और घर से काम करने वाले अधिकारियों के लिए भी निर्देश दिए हैं।

सभी मंत्रालयों को इस निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है। एजेंसियों ने कहा है कि मीटिंग में किसी भी तरह की स्मार्ट डिवाइस जैसे- एपल सिरी, अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट आदि का इस्तेमाल ना हो। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई अधिकारी अपने फोन में जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके रखते हैं और फिर उसे तमाम तरह के एप्स के जरिए दूसरों के साथ साझा करते है जो कि सुरक्षित नहीं है।

स्मार्टफोन-स्मार्टवॉच को रखें मीटिंग रूम से बाहर
सभी मंत्रालयों को भेजे गए नए निर्देश में कहा गया है कि मीटिंग के दौरान अधिकारी अपने स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच को कमरे के बाहर रखें। इसके अलावा कार्यालयों में अमेजॉन इको, एपल होमपॉड, गूगल होम जैसे स्मार्ट डिवाइस के इस्तेमाल को लेकर भी मनाही की गई है। घर के नेटवर्क के जरिए किसी जरूरी दस्तावेज को भेजने से भी मना किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक नए निर्देश में किसी भी जगह वर्चुअल मीटिंग करने से मना किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए थर्ड पार्टी एप के बजाय सभी अधिकारियों और मंत्रालयों को भारत सरकार के वर्चुअल सेटअप का इस्तेमाल करना चाहिए जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक), नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने तैयार किए हैं।।

राजधानी में एयरहोस्टेस से रेप : कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में किया कांड, पीडिता ने कमरे में बंद कर बुलाई पुलिस
पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 86 की मौत, मुआवजे का एलान
छत्तीसगढ़ में 7900 लीटर नकली घी जब्त : चैत्र नवरात्र में खपाने की थी तैयारी…. जानिए कैसे तैयार हो रहा था नकली घी
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
यूपी का संग्राम : दलबदलुओं से दिलचस्प हुई लड़ाई, पिछड़ों की बड़ी आबादी को रिझाने की कोशिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा, देखें पूरी लिस्ट
Next Article आतंकी साजिश: सीमापार से सुरंग के रास्ते दहशतगर्द भेजने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिली टनल आतंकी साजिश: सीमापार से सुरंग के रास्ते दहशतगर्द भेजने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिली टनल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?