ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों को स्कूल लाते वक्त वाहन पलटा, 18 बच्चे घायल, ड्राइवर की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बच्चों को स्कूल लाते वक्त वाहन पलटा, 18 बच्चे घायल, ड्राइवर की मौत

By @dmin
Published: March 28, 2022
Share
बच्चों को स्कूल लाते वक्त वाहन पलटा, 18 बच्चे घायल, ड्राइवर की मौत
बच्चों को स्कूल लाते वक्त वाहन पलटा, 18 बच्चे घायल, ड्राइवर की मौत
SHARE

उज्जैन (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्कूली बच्चों को लेकर वापस लौट रहा वाहन पलट गया। वाहन में कुल 23 बच्चे सवार थे, जिनमें से 18 घायल हो गए। वहीं ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देवास रोड स्थित ग्राम धतरावदा के पास आज दोपहर हुआ। घायल बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बच्चों को देख बिलख उठे परिजन
जानकारी के मुताबिक वाहन एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर लौट रहा था। उज्जैन के नागझिरी के थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम धतरावदा के नजदीक यह असंतुलित होकर खाई में पलट गया। हादसे में वाहन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कुल 23 बच्चों में से 18 बच्चे घायल हो गए। इन सभी को एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल में पहुंचे और घायल बच्चों को देखकर बिलख उठे।

डीएम और एसपी पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल भी घायल बच्चों का हाल जानने पहुंचे। डीएम ने बताया कि मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि वाहन तेज गति से वाहन चलाने के चलते हादसा हुआ है। इसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर शराब पीने के बाद तेज गति से वाहन चला रहा था। काफी मना करने के बाद भी वह नहीं माना। इसी के चलते वाहन असंतुलित हो गया।

बिग ब्रेकिंग: महापौर देवेन्द्र यादव के दो टेस्ट निकले पॉजिटिव, डॉक्टरों ने कहा लगातार हो रहा स्वास्थ्य में सुधार
अमेजन जंगल तक पहुंचा कोरोना, आदिवासियों के अस्तित्‍व के लिए संकट
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 23950 नए केस…. सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख से कम
15 अगस्त से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश का अलर्ट, पुलिस हुई सतर्क
CG Crime : घर में घुसकर दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी की हालत गंभीर, आरोपी परिवार सहित फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबा भक्त मंडल द्वारा पंचम श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 7 अप्रैल को बाबा भक्त मंडल द्वारा पंचम श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 7 अप्रैल को
Next Article महंगाई का एक और बोझ: चार दिन बाद इलाज पर बढऩे वाला है खर्च, 800 जरूरी दवाओं की कीमत में होगा इजाफा महंगाई का एक और बोझ: चार दिन बाद इलाज पर बढऩे वाला है खर्च, 800 जरूरी दवाओं की कीमत में होगा इजाफा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?