ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल-डीजल सहित सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बेमौसम बारिश ने बाजारों की रौनक छीनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पेट्रोल-डीजल सहित सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बेमौसम बारिश ने बाजारों की रौनक छीनी

By @dmin
Published: October 30, 2021
Share
पेट्रोल-डीजल सहित सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बेमौसम बारिश ने बाजारों की रौनक छीनी
पेट्रोल-डीजल सहित सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बेमौसम बारिश ने बाजारों की रौनक छीनी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। त्योहारों के इस सीजन में महंगाई की मार ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जियों के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, खाद्य तेल की कीमतों में जरूर गिरावट देखने को मिली। अब जब दिवाली और छठ पूजा नजदीक है ऐसे में आम आदमी को डर सता रहा है कि कहीं बढ़ती महंगाई उनका बजट ना बिगाड़ दे।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों लगातार हो रहा है इजाफा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों से कटौती तो दूर हर दिन इसमें इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई हैं। बता दें, शनिवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के रेट में 35 पैसे का इजाफा देखने को मिला।

महंगी होती सब्जियों ने बिगाड़ा कीचन का बजट
सरकार के प्रयासों के बाद टमाटर की कीमतों में नियंत्रण देखा जा रहा है। कुछ समय पहले 100 रुपये के करीब बिक रहा टमाटर अब खुदारा बाजार में 40 से 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दिल्ली के कई खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 60 रुपए किलो है। वहीं, लौकी, गोभी, भींडी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां 50 रुपए किलो से ज्यादा के भाव बिक रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम के पार बिक रहा है। पिछ्ले कुछ दिनों के दौरान आलू 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा हो गया है। इसकी बड़ी वजह है कोल्ड स्टोरेज से पुरानी आलू की निकासी में हो रही देरी है। साथ ही बेमौसम बारिश ने भी नई फसल को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि भी कहीं ना कहीं सब्जियों के दाम को प्रभावित कर रहे हैं। अदरक इस समय 40 से 50 प्रति किलोग्राम बिक रहा है। बैंगन का रेट भी 30-35 रुपये तक पहुंच गया है। एक फूल गोभी 25 से 30 रुपये में मिल रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोले मो शाहिद….. संगठन में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्व
भिलाई के एटीएम में सेंधमारी : एसबीआई के तीन एटीएम से लाखों पार, गैस कटर से काटकर निकाला कैश
राजस्थान में 13 मई से कांग्रेस का चिंतन शिविर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल
एयरपोर्ट पर पार्सल की स्कैनिंग में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप… कुरियर सर्विस बॉय लेकर पहुंचा था पैकेट
यहां सरकार ने तय किए सब्जियों के दाम …. आलू-भिंडी 20 रुपये, टमाटर 8 रुपये और करेला 30 रुपये किलो…. जाने कौन स राज्य है यह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग रेल का खेल: ट्रेन का नाम बदला… नंबर के आगे जीरो जोड़ा, किराया कर दिया दोगुना
Next Article रहस्यमयी बीमारी का कहर, 800 की आबादी वाले गांव में 50 से ज्यादा लोगों की मौत से हड़कंप तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री में हादसा, यूनिट के टैंक को साफ करते समय हुई तीन मजदूरों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?