ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhEducationNewsRaipur

पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र

By @dmin
Published: September 26, 2025
Share
पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र
पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र
SHARE

सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता
अंबिकापुर। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा से जीवंत हो उठी। स्कूली बच्चों ने विकसित भारत, ऑपरेशन सिन्दूर, महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय और सामाजिक संदेशों पर शानदार पेंटिंग्स बनाईं। कई बच्चों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और समारोह को संबोधित किया। श्री अग्रवाल ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया बल्कि स्वयं भी पेंटिंग ब्रश उठाकर एक प्रतीकात्मक चित्र बनाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनके विचार सुने और कहा कि “चित्रकला केवल कला नहीं, बल्कि विचार और संस्कारों का आईना है। आप अपनी रचनाओं में समाज का भविष्य और देश का सपना साकार करते हैं।”

श्री अग्रवाल ने बच्चों से उनके विषयों पर चर्चा करते हुए विकासशील भारत, महिला सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल जैसे मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण जाने। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे पढ़ाई के साथ कला को कैसे संतुलित करते हैं और कला से समाज को बेहतर दिशा देने की प्रेरणा कहाँ से पाते हैं। इस संवाद ने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। पेंटिंग्स में व्यक्त किए गए विचार बताते हैं कि नई पीढ़ी न केवल जागरूक है बल्कि देश के सुनहरे भविष्य की जिम्मेदारी भी उठाने को तैयार है।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कैनवास पर बच्चों की कल्पनाशीलता और संदेशवाहक चित्रों की प्रशंसा की तथा शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए बधाई दी। समापन अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में ये नन्हें कलाकार अंबिकापुर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।

वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर
बिलासपुर-भोपाल के बीच उड़ान पांच जून से, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने दिखाई हरी झंडी
दुर्ग में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, दरिंदों की क्रूरता ऐसी एक ने बाल पकड़ा दूसरा बनाता रहा दुष्कर्म का वीडियो
बंदरों के आतंक से नगर सहित ग्रामीण भी हो रहे परेशान
सीएम बघेल ने राज्यपाल को लिखा पत्र : आरक्षण पर रखी यह बात, 27 फीसदी आरक्षण का है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के िलए दिया निमंत्रण मुख्यमंत्री साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के िलए दिया निमंत्रण
Next Article प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति: सुधा मिश्रा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति: सुधा मिश्रा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?