ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परसा कोल माइंस: हम अनुमति नहीं देते तो हमारी नियत पर सवाल उठाए जाते-सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

परसा कोल माइंस: हम अनुमति नहीं देते तो हमारी नियत पर सवाल उठाए जाते-सीएम बघेल

By @dmin
Published: May 12, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती
SHARE

रायपुर। परसा कोल माइंस के लिए केंद्र सरकार की अनुमति के बाद भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने भी इसकी अनुमति दे दी है। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर हम अनुमति ना देते तो हमारी नीयत पर सवाल उठाए जाते। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय के हितों का ध्यान रखते हुए सही तरीके से खनिज का दोहन कराए जाने की बात भी कही। सीएम ने कहा कि नियमों का ध्यान रखते हुए काम होना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को बिजली चाहिए या नहीं, इसका निर्णय देश को लेना होगा।

अंबिकापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कोल नीति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना भी साधते हुए घोटाले की आशंका भी जाहिर की। सीएम बघेल ने कहा कि विदेशों से 15से 12 की दर पर कोयला खरीदा जा रहा है, प्रतीत होता है कि इसमें घोटाला किया जा रहा है। कोयले की कमी बताकर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि रेल मंत्री से कई बार इस पर बात हो चुकी है।

इस दौरान सीएम बघेल ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र को जिम्मेदार बताते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि डीजल और पेट्रोल का रेट बढऩे के कारण महंगाई बढ़ी है। केंद्र सरकार अगर सेस कम कर दे तो हम भी वैट को घटा देंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि हम लोगों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और केंद्र सरकार महंगाई बढ़ा रही है। दौरे के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जनसभाओं में की गई घोषणाओं को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनावों में अपने काम के बदले वोट मांगेंगे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि हमने यहां की संस्कृति को देश और दुनिया में फैलाने का काम किया है, जिसके बाद अब दुनिया में छत्तीसगढ़ को संस्कृति की वजह से जान-पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को नक्सलियों और खदानों के लिए जाना जाता था।

चार गुना अधिक लंबी उम्र जीती हैं ट्रेडमिल पर दौडऩे वाली महिलाएं, जानिए कैसे…
घर से दूर भटक गई थी मासूम, स्मृति नगर पुलिस ने चंद घंटों में पहुंचाया माता पिता के पास
आत्मसमर्पित सोड़ी हुंगा का पक्के घर का हुआ सपना साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से असुरक्षा और भय के जीवन से मिली मुक्ति
दुर्ग-भिलाई का चौथा एनकाउंटर… मुठभेड़ में मारा गया हिस्ट्रीशीटर अमित जोश… जानें जिले में कब-कब हुए एनकाउंटर
Gustakhi Maaf: डबल इंजन सरकार बनाने ‘त्रिशूल’ रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग की कार्यवाही पर रोक
Next Article वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता वैवाहिक दुष्कर्म: क्या पति कर सकता है पत्नी के साथ जबर्दस्ती? जानें देश में इससे जुड़ा कानून और अन्य देशों का हाल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?