ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति के लिए बागी हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर, भाजपा की बैठक में हुई शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पति के लिए बागी हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर, भाजपा की बैठक में हुई शामिल

By @dmin
Published: February 13, 2022
Share
पति के लिए बागी हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर, भाजपा की बैठक में हुई शामिल
पति के लिए बागी हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर, भाजपा की बैठक में हुई शामिल
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। कांग्रेस सांसद परनीत कौर शनिवार को भाजपा की एक बैठक में शामिल हुईं और पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने पति कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए वोट मांगा। पिछले साल कांग्रेस आलाकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कड़वे झगड़े के बाद मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) बनाई थी।

पटियाला से सांसद कौर ने भाजपा की बैठक में भाग लिया, जो भगवा पार्टी के सहयोगी अमरिंदर सिंह के लिए आयोजित की गई थी। अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पीएलसी, भाजपा और शिअद (संयुक्त) गठबंधन में राज्य चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पारंपरिक सीट पटियाला (शहरी) से पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार की बैठक सरहिंदी गेट पर आयोजित की गई। कौर ने अपने पति के लिए वोट मांगते हुए कहा, मैं आपके परिवार के सदस्य के रूप में अमरिंदर सिंह के लिए अपील करने आई हूं।

कांग्रेस के लिए प्रचार से दूर रहने वाली परनीत कौर के इस कदम से उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ दिन पहले पटियाला (शहरी) से कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु शर्मा ने कौर से या तो पार्टी के लिए प्रचार करने या फिर इस्तीफा देने को कहा था। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह चुनाव के दौरान चुप क्यों हैं तो कौर ने गुरुवार को कहा था, मैं अपने परिवार के साथ हूं। परिवार सबसे ऊपर है।

कांग्रेस ने पिछले साल नवंबर में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। इस बारे में पूछे जाने पर कौर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है और इसके बारे में सिर्फ अखबारों और सोशल मीडिया पर पढ़ा है। उन्होंने कहा था कि नोटिस पार्टी महासचिव की ओर से आना चाहिए था।

इस्लाम की तरह तलवार के बल पर लोगों को बुला रही टीएमसी, कैलाश विजयवर्गीय ने की कैसी तुलना
तीन महीने के मासूम को लेकर विधानसभा पहुंचीं विधायक, बोलीं- मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने आई हूं
Gustakhi Maaf: आधुनिक भारत के नए-नवेले ब्लैक स्पॉट
यूट्यूबर विलेज तुलसी में जिला प्रशासन के सहयोग से बना अत्याधुनिक स्टूडियो “हमर फ्लिक्स”, कलेक्टर डॉ भुरे ने किया शुभारंभ
कांग्रेस को बड़ा झटका, भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी के 8 विधायक होंगे भाजपा में शामिल, इस राज्य में चल रही हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं मंदिर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, 40 फिट से गिरकर दो मजदूरों की मौत
Next Article सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?