ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीतिश सरकार का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेंगे 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

नीतिश सरकार का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेंगे 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें

By Om Prakash Verma
Published: April 29, 2025
Share
नीतिश सरकार का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेंगे 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें
नीतिश सरकार का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेंगे 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें
SHARE

पटना (एजेंसी)। सबसे कम उम्र में महज 37 बॉल में शतक लगाने वाले पहले बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को नीतीश सरकार 10 लाख रुपये देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है।

सीएम नीतीश कुमार ने फोन पर दी बधाई
सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बातचीत की। कहा कि मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। वैभव सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री से 12 दिसम्बर को एक अणे मार्ग में मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का भी एलान किया।

वैभव के कोच ने कहा- सीना चौड़ा हो गया
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ था। वह इस वर्ष के आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में मात्र 12 वर्ष और 284 दिनों की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। वैभव के इस शानदार पारी खेलने के बाद उनके गांव समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित जश्न का माहौल हो गया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और आतिशबाजी शुरू कर दी। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने भी वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी। वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच रहे बृजेश कुमार झा के साथ खिलाडिय़ों की टीम ने जमकर दिवाली मनाई। वैभव के गांव में भी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया। मौके पर वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच बृजेश झा ने बताया कि आज सीना चौड़ा हो गया। छह साल की उम्र से इसी पटेल मैदान में वह प्रेक्टिस करने के लिए पहुंचा था आज वह आईपीएल खेल रहा है और उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द ही वह भारत की नीली जर्सी में नजर आएगा।

5जी का शुभांरभ: 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का हुआ आगाज, टेक्नोलॉजी सेक्टर में आएगी क्रांति-पीएम मोदी
नवा छत्तीसगढ़ गढऩे का संकल्प हो रहा है साकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा व मुंगेली जिले को मुख्यमंत्री ने दी 448.77 करोड़ रूपए की सौगात
वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय
Cabinet Meeting : साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन सहित यह है बड़े फैसले
बच्चों में बचपन से ही विकसित करें पैसों के बचत की आदत, अपनाए ये तरीके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : चौहान स्टेट की लिफ्ट के होल में गिरने से युवक की मौत, तीसरे माले पर खुला था डोर
Next Article राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा-आपको कैसे पता कि भारत की जमीन चीन ने हड़पी है? पेगासस मामले में ‘सुप्रीम’ टिप्पणी, कहा-देश की सुरक्षा-संप्रभुता से जुड़ी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करेंगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?