ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निजी स्कूलों की मनमानी: महंगी किताबों की शिकायत पर कार्रवाई, 256 स्कूलों में छापे, 22 को नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

निजी स्कूलों की मनमानी: महंगी किताबों की शिकायत पर कार्रवाई, 256 स्कूलों में छापे, 22 को नोटिस

By Om Prakash Verma
Published: April 9, 2023
Share
निजी स्कूलों की मनमानी: महंगी किताबों की शिकायत पर कार्रवाई, 256 स्कूलों में छापे, 22 को नोटिस
निजी स्कूलों की मनमानी: महंगी किताबों की शिकायत पर कार्रवाई, 256 स्कूलों में छापे, 22 को नोटिस
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। प्रदेश के निजी स्कूलों में एनसीईआरटी के बजाए निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर के 256 निजी स्कूलों में छापे मारे। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा नैनीताल के 21 और हरिद्वार के एक स्कूल को नोटिस दिया गया है। मनमानी करने वाले स्कूलों की एनओसी रद्द की जाएगी।

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश के निजी स्कूलों की विभिन्न माध्यमों से शिकायत आ रही थी, जिसे देखते हुए विभाग की ओर से जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर स्कूलों में छापे की कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान हरिद्वार में एक ऐसा भी मामला सामने आया जिसमें छात्र-छात्राओं को 3400 रुपये में समस्त विषयों की डिजिटल पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही थी। निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने के सबसे अधिक हरिद्वार और नैनीताल जिले में मामले सामने आए हैं

स्कूलों में छापे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
शिक्षा महानिदेशक ने कहा नैनीताल में 49, रुद्रप्रयाग में 10, बागेश्वरव में नौ, देहरादून में 21, चमोली में 77, हरिद्वार में 37, अल्मोड़ा में 31, टिहरी में 11 और उत्तरकाशी में 11 स्कूलों में छापे मारे गए। अभिभावकों पर महंगी किताबों के लिए दबाव बनाने की जिन स्कूलों के खिलाफ शिकायत सही मिली है, उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है। निजी स्कूलों की ओर से मनमानी फीस और किताबों के लिए अभिभावकों पर दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूलों में छापे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश
निजी स्कूलों की मनमानी फीस और महंगी किताबों के संबंध में शिक्षा महानिदेशक ने विभागीय अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। उन्हें इस तरह के मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महानिदेशक ने कहा कि फीस और महंगी किताब को लेकर किसी अभिभावक का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह की जो भी शिकायत मिलें, अधिकारी उसे गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच कर कार्रवाई करें।

जब महानिदेशक के सामने एक अधिकारी ने जताई बेबसी
बैठक में एक जिले के अधिकारी ने निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई पर महानिदेशक के सामने यह कहते हुए बेबसी जताई कि निजी स्कूलों की ऊंची पहुंच है। इन स्कूलों में छापा मारना हमारे बस में नहीं है। यदि इन स्कूलों से किसी को कोई दिक्कत है तो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं।

दिल्ली सहित अन्य राज्योंं तक पहुंच रहा जशपुर का नाशपती: किसानों को हो रहा है लाभ
अटक रही थी सांस, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से ठीक हो गया शिवांश
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में पैक्स का किया शुभारंभ, समीक्षा बैठक दिए दिशा निर्देश
एटीएस ने तीन और संदिग्ध आतंकियों को प्रयागराज, रायबरेली व प्रतापगढ़ से दबोचा
निधि आपके निकट 2.0 अभियान : जिला स्तर पर होगा पीएफ, पेंशन और यूएएन समस्याओं का समाधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : नाबालिग से रेप के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, कोर्ट से सजा मिलने के बाद उठाया खौफनाक कदम
Next Article 155 देशों की नदियों के जल से रामलला का अभिषेक, कई देशों के राजनयिक भी समारोह के गवाह बनेंगे 155 देशों की नदियों के जल से रामलला का अभिषेक, कई देशों के राजनयिक भी समारोह के गवाह बनेंगे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?