ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाचा देखने गई महिला और नाबालिग लड़की की पेड़ पर लटके मिली सड़ी हुई लाश, संदिग्ध मौत पर परिजन बोले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCrimeNews

नाचा देखने गई महिला और नाबालिग लड़की की पेड़ पर लटके मिली सड़ी हुई लाश, संदिग्ध मौत पर परिजन बोले

By @dmin
Published: October 13, 2022
Share
नाचा देखने गई महिला और नाबालिग लड़की की पेड़ पर लटके मिली सड़ी हुई लाश, संदिग्ध मौत पर परिजन बोले
नाचा देखने गई महिला और नाबालिग लड़की की पेड़ पर लटके मिली सड़ी हुई लाश, संदिग्ध मौत पर परिजन बोले
SHARE

कांकेर. नाचा देखने गई एक महिला और नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटकते हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जंगल में गए ग्रामीणों को जब दुर्गंध का एहसास हुआ तो उन्होंने पास जाकर देखा। वहां एक पेड़ पर दोनों की लाश दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। घटना पखांजूर थाना क्षेत्र खैरकेट्टा के जंगल की है।

रिश्तेदारों के घर भी किया था पता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोगान भोडिय़ा निवासी सोनाय बाई उम्र 36 वर्ष पति बृज उईके और सनिता उईके उम्र 17 वर्ष पिता तुतला राम उईके निवासी कुंडकाल 6 अक्टूबर को घर से नाचा देखने के लिए निकली थी जो वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दिया। अपने सभी रिश्तेदारों के घर तलाश करने पर भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। तीन चार दिन पहले घर से निकले महिला और युवती का पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हो गए।

ग्राम खैरकेट्टा डेम जंगल के तरफ कुछ ग्रामीण गए थे। दुर्गंध आने पर जाकर देखा तो एक साथ दो लोगों की लाश पेड़ पर लटक रही थी जिससे बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त करने के लिए आस पास के ग्रामीणों से पूछताछ किया। ग्राम बोगान भोडिय़ा के परिजनों ने शव को देखकर पहचान कर लिया। शव इतना ज्यादा गल रहा था कि अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। जंगल में पोस्टमार्टम कर उसे वहीं पर दफन कर दिया। पुलिस मर्ग दर्ज कर जांच कर रही है।

Tragic accident : मकान में लगी आग, दम घुटने से रिटायर्ड डीएसपी सहित छह लोगों की मौत
धान का अवैध परिवहन, कोरिया में कोचिए से 120 बोरी धान जब्त, जिला प्रशासन की कार्रवाई
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों ने की जेल में अपने परिजनों से मुलाकात, बीजापुर जेल में दिखा अनोखा नजारा
दुर्ग में बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में लगा दी आग, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सनकी प्रेमी ने घर में घुसकर लड़की को किया प्रपोज, जब मां ने की समझाने की कोशिश तो… सनकी प्रेमी ने घर में घुसकर लड़की को किया प्रपोज, जब मां ने की समझाने की कोशिश तो…
Next Article सीएम बघेल पहुंचे बोरवेल वाले राहुल के गांव पिहरीद, परिवार से मिले और बोरवेल स्थल का भी किया निरीक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?