ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवीन सड़कों का प्रस्ताव जल्द तैयार करें: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी
October 21, 2026
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार
October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन
October 21, 2026
ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल
October 20, 2026
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित
October 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

नवीन सड़कों का प्रस्ताव जल्द तैयार करें: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

By @dmin Published July 1, 2021
Share
गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे
गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे
SHARE
  • निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा

रायपुर। गृह मंत्री एवं महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि नवा छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए लोगों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले की सभी नवीन पक्की सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाए। उन्होंने कहा कि जिले की सड़कें पक्की और गड्ढा मुक्त हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। सड़क, पुलिया के मरम्मत का कार्य बरसात के पहले करा लिए जाए। गृहमंत्री साहू ने कलेक्टोरेट महासमुंद में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा में कहा कि निर्माण कार्यो में तेजी लायी जाए, साथ ही गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक में कहा कि आम नागरिकों को आसानी से पुलिस प्रशासन का सहयोग मिले, इसका ध्यान रखा जाए। पुलिस के प्रति लोगों में और अधिक विश्वास और सम्मान की भावना आए, ऐसे कार्य किए जाए। बैठक में संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर, द्वारिकाधीश यादव, राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह, किस्मतलाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छह शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत सर्वाधिक वृक्षारोपण करने वाले जिले के पांच सरपंचों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर नि:शुल्क पौधा तुंहर द्वार के गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत दो हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपए, दो दिव्यांगजनों को 42-42 हजार रूपए के मोटराइज्ड सायकल, तीन गांवों के लोगों को सामुदायिक वन संसाधनों के लिए वन अधिकार पट्टा, दो व्यक्तियों को वन अधिकार पट्टा तथा पांच हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका वितरित की।

गृहमंत्री ने दो मत्स्य पालकों को आईसबॉक्स, किसानों को सब्जी बीज, वर्मी कम्पोस्ट पैकेट, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में सर्वाधिक कम्पोस्ट उत्पादन करने वाले स्व-सहायता समूह की महिलाओं और शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाले ग्राम पंचायतों के सरपंचो को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दो हितग्राहियों को नगरीय निकाय क्षेत्र में शासकीय भू-खंड का भूमि स्वामी हक, चारा बीज और दो हितग्राहियों को सबमर्सिबल मोटर पंप प्रदान किया। मंत्री श्री साहू अपने प्रवास के दौरान नगर पालिका परिषद महामुन्द के अंतर्गत संजय कानन उद्यान में बहु-उपयोगी पौध पाठशाला में कुल्लू के पौधे के साथ ही संजय कानन उद्यान में 1.400 हेक्टेयर में छत्तीसगढ़ राज्य में विलुप्त हो रहें प्रजातियों एवं बहु-मूल्य प्रजातियों के पौधे का रोपण किया। यहां लगभग 200 प्रजातियों के पौधे का रोपण किया जाएगा।

You Might Also Like

रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

@dmin July 1, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का जबरदस्त स्वागत भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का जबरदस्त स्वागत
Next Article भिलाई निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा डेंगू रोधी माह भिलाई निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा डेंगू रोधी माह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?