ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरवा विकास योजना : अल्प वर्षा के संकट से निपटने में हुई बड़ी सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

नरवा विकास योजना : अल्प वर्षा के संकट से निपटने में हुई बड़ी सुविधा

By @dmin Published October 27, 2021
Share
नरवा विकास योजना : अल्प वर्षा के संकट से निपटने में हुई बड़ी सुविधा
नरवा विकास योजना : अल्प वर्षा के संकट से निपटने में हुई बड़ी सुविधा
SHARE

कैम्पा मद से वनांचल में बड़े पैमाने पर हो रहा भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण
रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत वनांचल में निर्मित भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं के निर्माण से किसानों को अल्प वर्षा के संकट से निपटने में बड़ी और अच्छी सुविधा हो गई। इसके अंतर्गत वर्तमान में राज्य के 01 हजार 473 कृषकों को 01 हजार 289 हेक्टेयर भूमि के रकबा में सिंचाई सुविधा का लाभ हुआ और उन्हें अल्प वर्षा के कारण फसल उत्पादन में सूखे की स्थिति से निजात मिली।

जल स्त्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में कैम्पा मद के तहत भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तादाद में जल स्त्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस दौरान अल्प वर्षा के कारण वन मंडलवार बिलासपुर के कहुआ नाला में निर्मित स्टाप डेम से 15 हेक्टेयर, धरमजयगढ़ के सरिया नाला में निर्मित स्टाप डेम से 30 हेक्टेयर, जांजगीर-चांपा के कर्रा नाला में निर्मित स्टाप डेम तथा अर्दन डेम से 59 हेक्टेयर और कटघोरा के भैसपार नाला, पीपरभवना नाला, कडाल नाला तथा सुन्दरहा नाला में निर्मित स्टाप डेम से 105 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों को मिला।

इसी तरह वन मंडलवार मरवाही के फुलवारी नाला में निर्मित स्टाप में से 14 हेक्टेयर, रायगढ़ के चक्रधर नाला तथा बंजारी नाला में निर्मित स्टाप डेम तथा अर्दन डेम से 47 हेक्टेयर, कवर्धा के कर्रा नाला में निर्मित एनीकट से 25 हेक्टेयर तथा चांदी नाला में निर्मित चेक डेम से 5 हेक्टेयर, राजनांदगांव के साल्हेकुसुमकसा नाला में निर्मित अर्दन डेम से 5 हेक्टेयर, बसेली नाला तथा कनेली नाला में निर्मित अर्दन डेम से 14 हेक्टेयर, बस्तर के भारजोडी नाला में निर्मित तालाबों से 4 हेक्टेयर तथा बीजापुर के थुनकीवागु नाला में निर्मित स्टाप डेम से 8 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ मिला।

इसके अलावा प्रमुख रूप से सुकमा के गीदम नाला तथा आसीरगुडा नाला में निर्मित स्टाप डेम से 5 हेक्टेयर, कांकेर के बुदान नाला में निर्मित संरचनाओं से 24 हेक्टेयर, नारायणपुर के कोदोली नाला में निर्मित स्टाप एवं चेक डेम से 7 हेक्टेयर, बलौदाबाजार के कंतरा नाला में निर्मित स्टाप डेम से 16 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों को मिला। इसी तरह गरियाबंद के हालफली नाला में निर्मित स्टाप डेम से 21 हेक्टेयर, तालाझर नाला में निर्मित तालाब से 11 हेक्टेयर, महासमुंद के डोंगापानी नाला में निर्मित स्टाप डेम से 14 हेक्टेयर और आमझरन नाला में निर्मित स्टाप डेम से 18 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों को मिला।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin October 27, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे व्रती, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य मिल गई इजाजत, धूमधाम से मनाई जाएगी छठ पूजा, इन बातों का रखना होगा ध्यान
Next Article संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन स्थल की तैयारियों का लिया जायजा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?