ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरमी के मूड में नहीं है केंद्र सरकार, बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेट्री अलापन के जवाब पर बोली- आगे की कार्रवाई जल्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नरमी के मूड में नहीं है केंद्र सरकार, बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेट्री अलापन के जवाब पर बोली- आगे की कार्रवाई जल्द

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
नरमी के मूड में नहीं है केंद्र सरकार, बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेट्री अलापन के जवाब पर बोली- आगे की कार्रवाई जल्द
नरमी के मूड में नहीं है केंद्र सरकार, बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेट्री अलापन के जवाब पर बोली- आगे की कार्रवाई जल्द
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। यास तूफान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने वाले बंगाल के तत्कालीन मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय को लेकर सियासी तूफान जारी है। इस संबंध में अलापन बद्योपाध्याय ने गुरुवार को केंद्र सरकार के नोटिस का जवाब दे दिया और कहा कि वह ममता बनर्जी के कहने पर चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे। हालांकि, केंद्र सरकार उनके जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आ रही है और नरमी दिखाने के मूड में भी नहीं दिख रही है। इस मामले से अवगत लोगों ने कहा कि आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि मोदी की बैठक से गायब रहने पर अलापन को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब केंद्र सरकार को मिल गया है और इसकी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जल्द ही तय की जाएगी।
दरअसल, उन्हें आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी नोटिस में 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चक्रवात संबंधी समीक्षा बैठक से उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इस मामले में अपना जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय को बृहस्पतिवार को भेज दिया जो जवाब भेजने का आखिरी दिन था।

सूत्रों ने बताया कि बंद्योपाध्याय का स्थान लेने वाले मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने जवाब लिखा है। हालांकि इसकी सामग्री के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों ने बताया कि बंदोपाध्याय ने अपने जवाब में कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर वह चक्रवात यास से बुरी तरह प्रभावित दीघा का जायजा लेने की वजह से उस बैठक में शामिल नहीं हुए। दीघा पूर्व मेदिनीपुर जिले का एक लोकप्रिय समुद्री रिसॉर्ट शहर है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 मई को आपदा प्रबंधन कानून के सख्त प्रावधान के तहत बंद्योपाध्याय को ‘कारण बताओÓ नोटिस दिया था। इस प्रावधान के तहत किसी व्यक्ति को दो साल तक की कैद हो सकती है। केंद्र और ममता बनर्जी सरकार के बीच खींचतान के मध्य यह नोटिस जारी किया गया था। पश्चिम बंगाल कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी बंद्योपाध्याय 31 मई को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन कोविड महामारी के दौरान उनकी अहम भूमिका को लेकर राज्य ने हाल ही में उनके कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने की अनुमति मांगी थी और यह अनुमति मिल गयी थी। लेकिन प्रधानमंत्री की चक्रवात समीक्षा बैठक में उनके तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने के बाद विवाद शुरू हो गया था और केंद्र ने बंदोपाध्याय के स्थानांतरण का निर्देश दिया था। इस बीच बंदोपाध्याय ने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

अयोध्या जैसे धार्मिक कोर्रिडोर्स पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा ओयो, राम मंदिर के उद्घाटन तक हजारों कमरे उपलब्ध कराने बनाई योजना
आधे शहर का दौरा कर विधायक वोरा ने विकास कार्यों के लिए मांगे 50 करोड़… 11 करोड़ से होगा आठ तालाबों का सौंदर्यीकरण
नक्सल मोर्चे पर फिर मिली बड़ी सफलता : बीजापुर में अलग-अलग क्षेत्रों 22 नक्सली गिरफ्तार… विस्फोटक बरामद
Breaking News : सीआईएसएफ भिलाई के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर को मिली 2 स्टार रेटिंग, मिली राष्ट्रीय पहचान
मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित, 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोट्र्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश
Next Article जहरीली शराब से पानीपत में सात की मौत, सोनीपत में 24 की जान गई अलीगढ़ शराब कांड: अब जवां में फूटा जहरीला बम, नौ भट्ठा श्रमिकों की मौत, अब तक 99 की गई जान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?