ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नन्हीं गरिमा की मासूम शरारत में शामिल हुए मुख्यमंत्री, फिर छलका बच्चों के प्रति प्रेम
Share
Notification Show More
Latest News
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
October 1, 2026
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नन्हीं गरिमा की मासूम शरारत में शामिल हुए मुख्यमंत्री, फिर छलका बच्चों के प्रति प्रेम

By @dmin Published July 3, 2022
Share
SHARE

रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां भी जाते हैं वहां बच्चों के साथ एकरंग हो जाते हैं। चाहे स्वामी आत्मानंद स्कूल हों या जनचौपाल, हर जगह बच्चे भी अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर उनके साथ बात करने और सेल्फी लेने आतुर रहते हैं। मुख्यमंत्री हर जगह न सिर्फ बच्चों की भोली फरमाइशों को पूरा करते हैं, बल्कि बच्चों के साथ उनके खेल और शरारतों में भी शामिल होते हैं। ऐसा ही कुछ नजऱ आया आज पोंड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में। वैसे तो मुख्यमंत्री स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए थे, मगर वहां उनकी नजऱ परिचायिका कक्ष में स्टाफ नर्स उनिता सिंह की गोद में बच्ची गरिमा पर पड़ी। नन्हीं गरिमा को देख मुख्यमंत्री उसके नज़दीक पहुंचे और गरिमा को गोद में उठा लिया। मुख्यमंत्री ने बच्ची को खूब प्यार से दुलारा।

मुख्यमंत्री ने उनिता से पूछा कि बच्ची कितने महीने की है। उनिता ने उन्हें बताया कि गरिमा अभी 7 महीने की है। आमतौर पर बच्चे अपनी माँ की गोद से अलग होने पर रोने लगते हैं। मगर मुख्यमंत्री की गोदी में नन्हीं गरिमा ऐसे सहज हो गयी जैसे किसी अपने ने प्यार से गोद में उठा लिया हो। गरिमा ने जीभ निकाल कर भोली शरारत की तो मुख्यमंत्री शरारत में शामिल से खुद को रोक नहीं पाए। मुख्यमंत्री ने भी जीभ आगे कर नन्हीं गरिमा का खूब साथ दिया। मुख्यमंत्री ने मम्मी की ड्यूटी पर साथ आई नन्ही गरिमा को प्यार करते हुए उससे पूछा- बड़े होकर क्या बनोगी ! मुख्यमंत्री ने कहा- ये भी डॉक्टर बनेगी ! मुख्यमंत्री के इस बालसुलभ अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी।

मुख्यमंत्री ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनिता को शुभकामनाएं देते हुए बच्ची की देखभाल करते हुए कर्तव्य पालन करने के लिए उनिता की सराहना की।

You Might Also Like

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

@dmin July 3, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ी में सवाल और अंग्रेजी में जवाब, बेहतर शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वजह से बढ़ रहा है आत्मानंद स्कूलों में विश्वास
Next Article आज भी जेल में ही कटेगी ममता के मंत्रियों की रात, नहीं मिली बेल सुरक्षा में बड़ी सेंध, दीवार फांदकर सीएम के आवास परिसर में घुसा शख्स, गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?