ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अल-कायदा के आतंकियों का काल बना फ्रांस, माली में एयर स्ट्राइक कर मार गिराए 50 जिहादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

अल-कायदा के आतंकियों का काल बना फ्रांस, माली में एयर स्ट्राइक कर मार गिराए 50 जिहादी

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
अल-कायदा के आतंकियों का काल बना फ्रांस, माली में एयर स्ट्राइक कर मार गिराए 50 जिहादी
अल-कायदा के आतंकियों का काल बना फ्रांस, माली में एयर स्ट्राइक कर मार गिराए 50 जिहादी
SHARE

बमाको (एजेंसी)। फ्रांस ने पश्चिम अफ्रीकी देश माली में बड़ी कार्रवाई करते हुए अल-कायदा के 50 जिहादियों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें मार गिराया। फ्रांस सरकार ने सोमवार को कहा कि बुरकिना फासो और नाइजर की सीमा के नजदीक शुक्रवार को यह हवाई हमला किया गया। 

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा, ‘फ्रांस की सरकार जिहादियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। इसके तहत 30 अक्तूबर को चलाए गए ऑपरेशन में 50 से ज्यादा आतंकी मारे गए, उनके हथियार जब्त कर लिए गए और कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 के करीब मोटर साइकिलों को भी जब्त किया गया है। 

आतंकियों का काल बना मिराज 
इससे पहले नाइजर के राष्ट्रपति महामदौ इस्सौफौ और रक्षा मंत्री इस्सौफौ कटाम्बे से मुलाकात के बाद फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा, ‘यह ऑपरेशन तब शुरू किया गया, जब एक ड्रोन ने इस क्षेत्र में मोटर साइकिलों का एक बड़ा कारवां देखा। 
पार्ले ने कहा, ड्रोन से बचने के लिए जिहादी पेड़ों के नीचे छिपने की कोशिश कर रहे थे, तभी फ्रांस की सेना ने दो मिराज लड़ाकू विमान और मिसाइल लॉन्च करने वाले एक ड्रोन को भेजा। इस तरह इन आतंकियों पर काबू पाया गया। 

इस्लामिक स्टेट को भी बनाया जा रहा निशाना
सेना के प्रवक्ता कर्नल फेडरिक बार्बे ने कहा, इस हमले के बाद चार आतंकियों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक और एक सुसाइड वेस्ट मिला है। बार्बे ने कहा, ‘ये आतंकी सेना पर हमले की योजना बना रहे थे।
बार्बे ने यह भी कहा कि ग्रेटर सहारा में इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाने के लिए एक अभियान चलाया गया है, जिसे तीन हजार जवानों ने अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा, ‘इस अभियान के नतीजों को जल्द ही लोगों के सामने रखा जाएगा।

अंसार-उल-इस्लाम के लिए बड़ा झटका 
फ्रांस की रक्षा मंत्री पार्ले ने कहा, ‘यह हमला अल-कायदा के आतंकी गुट अंसार-उल-इस्लाम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। इसका नेता इयाद अग घाली है। जून में माली में फ्रांसीसी सेना द्वारा मारे गए अल-कायदा कमांडर अब्देलमलेक ड्रूकडेल की मौत के बाद से घाली साहेल में एक शीर्ष जिहादी नेता के रूप में उभरा है। 

माली में तैनात हैं 13 हजार शांति सैनिक
संयुक्त राष्ट्र ने माली में अपने शांति मिशन के एक हिस्से के रूप में 13 हजार सैनिकों की तैनाती की है, जिन्हें मिनुस्मा के रूप में जाना जाता है। वहीं, फ्रांस ने साहेल क्षेत्र में 5,100 जवानों की तैनाती की है। बता दें, पश्चिम अफ्रीकी देश माली 2012 में देश के उत्तर में उभरे एक क्रूर जिहादी विद्रोह को रोकने के लिए बीते आठ साल से संघर्ष कर रहा है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर किया नमन
मैराथन का उत्साह: महिलाएं भी जमकर दौड़ी… सीसीएफ, कलेक्टर और डीएफओ ने भी मैराथन में लगाई दौड़
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
Durg : 36 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला दूसरा शव, नहर में डूब गए थे दो दोस्त… एक दिन पहले मिला था एक का शव
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 4120 नए मामले, चार की गई जान, 20 हजार के करीब एक्टिव केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथ से रिक्शा खींचने वालों का दर्द विदेशों में भी गूंजा
Next Article श्रीकंचनपथ 21 # 03 November 2020

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?