ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े से विधायक वोरा ने की मुलाकात…कहा-सांस्कृतिक संवर्धन, जनसशक्तिकरण एवं सुराज में भूपेश सरकार अव्वल
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े से विधायक वोरा ने की मुलाकात…कहा-सांस्कृतिक संवर्धन, जनसशक्तिकरण एवं सुराज में भूपेश सरकार अव्वल

By Bhupendra Sahu Published November 3, 2022
Share
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े से विधायक वोरा ने की मुलाकात…कहा-सांस्कृतिक संवर्धन जनसशक्तिकरण एवं सुराज में भूपेश सरकार अव्वल
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े से विधायक वोरा ने की मुलाकात…कहा-सांस्कृतिक संवर्धन जनसशक्तिकरण एवं सुराज में भूपेश सरकार अव्वल
SHARE

दुर्ग। दिल्ली प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से सौजन्य भेंट कर उन्हें देश की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष चुनाव जीतने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री खडग़े ने विधायक वोरा के पिता एवं दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा के साथ कांग्रेस के लिए 5 दशकों तक साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए उन्हें कई संस्मरण बताए साथ ही प्रदेश संगठन के क्रियाकलापों एवं राज्य सरकार के कामकाज के बारे में पूछा।

वोरा ने त्वरित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी नीतियों की फेहरिस्त बताते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही सरकार राज्य की पुरातन सभ्यता सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ ही नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सुलभ सुराज में पूरे देश मे अव्वल है। उन्होंने खडग़े को बताया कि अन्नदाताओं को ना सिर्फ धान का बल्कि कई अन्य फसलों के लिए सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, आदिवासी क्षेत्रों में वनोपजों की खरीदी, भूमिहीन मजदूर न्याय, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रदेश की जनता लगातार आर्थिक रूप से सशक्त एवं सम्पन्न हो रही है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश एवं मॉडल बन कर उभरा है, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, कॉलेज खोले जाने एवं शासकीय अस्पतालों में लगातार सुविधाओं के विस्तार आधुनिकीकरण व धन्वंतरि सस्ती दवा दुकानों से ना सिर्फ आम जनता को स्तरीय सुविधाएं एवं बचत प्राप्त हो रही है बल्कि निजी क्षेत्रों की मनमानी पर भी रोक लगी है।

राम वनगमन पर्यटन परिपथ, छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक जैसे कार्यों से प्रदेश वासियों को पुरखों के गौरव का आभास हुआ है। लगातार शासकीय पदों पर भर्ती एवं राजीव युवा मितान जैसी योजनाओं के कारण सम्पूर्ण देश मे सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में दर्ज की गई है। खडग़े ने वोरा को संगठनात्मक चर्चा के बाद सरकार की उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Bhupendra Sahu November 3, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोप लाइट से जगमग हुई भिलाई की सड़कें… रात में दिखने लगा आकर्षक नजारा
Next Article युवा कांग्रेस ने भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग को ज्ञापन सौंपकर बीएसपी कर्मियों और बीएसपी टाउनशिप की समस्याओं से अवगत कराया। युवा कांग्रेस ने BSP टाउनशिप की समस्याओं को लेकर नगर सेवा विभाग को सौंपा ज्ञापन, कहा समस्याओं पर ध्यान दे विभाग

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?