ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी के 48 घंटे के भीतर किसानों को करें राशि का भुगतान: विशेष सचिव सहकारिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी के 48 घंटे के भीतर किसानों को करें राशि का भुगतान: विशेष सचिव सहकारिता

By Sonu Sahu
Published: January 11, 2023
Share
SHARE

रायपुर। विशेष सचिव सहकारिता हिम शिखर गुप्ता और पंजीयक सहकारी संस्थाएं नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। विशेष सचिव सहकारिता हिम शिखर गुप्ता ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी के 48 घंटे के भीतर किसानों के धान की राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सहकारी बैंकों की शाखाओं में 31 मार्च तक 115 एटीएम लगाने का लक्ष्य है। नाबार्ड सहायता अंतर्गत आरआईडीएफ योजना से 725 गोदाम निर्माण की स्वीकृति किया गया है। इस सभी गोदामों का निर्माण वर्षाकाल के पूर्व समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

बैठक में धान खरीदी की समीक्षा में पाया कि छत्तीसगढ़ में 2616 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से अब तक 89 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी किया जा चुका है। अब तक 17,772 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में किया जा चुका है। ऋण के विरूद्व वसूली की समीक्षा में बताया गया कि 5663 करोड़ रूपए की मांग के विरूद्व 4580 करोड़ रूपए की वसूली हो चुकी है, जो कि 80 प्रतिशत है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों की कुल 326 शाखाएं है, जिसमें 110 एटीएम कार्यरत हैं। बैठक में निर्देशित किया गया कि 31 मार्च 2023 तक 115 एटीएम लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इससे किसानों को राशि आहरण में सहुलियत होगी। छत्तीसगढ़ में 2058 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां है। इन समितियों में 1365 माइक्रो एटीएम प्रदान किया जा चुका है।

नाबार्ड सहायता अंतर्गत आरआईडीएफ योजना से स्वीकृत 725 गोदामों में से 624 गोदाम निर्माण का कार्यादेश जारी किया जा चुका है एवं निर्माण कार्य प्रगति पर है। विशेष सचिव सहकारिता ने अधिकारियों को इन सभी गोदामों का निर्माण वर्षा काल के पूर्व करने का निर्देश दिया गया।

नेशनल डेटाबेस के अनुरूप कम्प्यूटराईजेशन किया जाना है। इस संबंध में 2058 पैक्स कम्प्यूटराईजेशन की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इसके लिए समितियों के समस्त लेखा पत्रकों में दर्ज कर उनका 31 मार्च तक मिलान सुनिश्चित कर लिया जाए।

बस्तर एवं सरगुजा संभाग में बैंकिंग विस्तार की समीक्षा के दौरान बस्तर संभाग में बैंकिंग विस्तार एवं एटीएम स्थापना के प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया।

अरूण वोरा ने गणेश चतुर्थी पर शहरवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: पूवर्ती में तैनात जवान ने नक्सल पीड़िता से रचाई शादी, परिणय सूत्र में बंधे 220 जोड़े
Big News: भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल में क्रैश, पायलट लापता
CG में आरक्षक के पिता की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव… जांच में जुटी पुलिस
दक्ष वैद्य ने पवन साय से युवा शक्ति को निगम, मंडलों में प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लोगों में आयी खुशहाली: मुख्यमंत्री बघेल
Next Article लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?