ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता नवाब मलिक के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए कहा कि नवाब मलिक का सीधा संबंध अंडरवल्र्ड से है। मुंबई में उनके और उनके रिश्तेदारों द्वारा खरीदी गईं पांच जमीनों में से सीधे चार का संबंध अंडरवल्र्ड से है। देवेंद्र फडणवीस ने सवाल किया गया अगर नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से नहीं है तो उन्होंने मुंबई में बम धमाके करने वालों से जमीन क्यों खरीदी? 

भाजपा नेता ने कहा कि मैं जो बताने वाला हूं वह न तो वो सलीम जावेद की स्टोरी है न वो इंटरवल के बाद की पिक्चर है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मसला है। उन्होंने कहा कि मैं दो कैरेक्टर के बारे में जानता हूं। एक है आतंकी शहा वली अली खान, ये 1993 बम ब्लास्ट का गुनहगार है। कोर्ट ने खान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दूसरा कैरेक्टर है सलीम पटेल, जो दाऊद के साथ फोटो में दिखता है। यह हसीना पारकर का बॉडीगार्ड भी था। 

फडणवीस ने सवाल किया कि सलीम पटेल के पावर ऑफ अटॉर्नी वाली कुर्ला में तीन एकड़ जमीन सॉलिडस नाम की कंपनी को बेची गई है, जो नवाब मलिक की कंपनी है। यह कंपनी शहा वली खान के माध्यम से खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि जब जमीन का सौदा 2003 में हुआ तब भी नवाब मलिक मंत्री थी। 2019 में उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने नवाब मलिक और उनके रिश्तेदारों की कुल पांच ऐसी प्रॉपर्टी पकड़ी हैं। इनमें से चार में तो पूरा अंडरवल्र्ड का एंगल है। मेरे पास सबूत हैं, वो मैं अधिकारियों को दूंगा और वे इसकी जांच करेंगे। ये सारे सबूत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी देने वाला हूं, ताकि उन्हें भी पता चले कि उनके मंत्रियों ने क्या गुल खिलाए हैं।

उद्योग मंत्री ने स्लम बस्तियों को दी सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात, बोले- विकास की संकल्पना को पूरा करने काम कर रही सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित: महाराष्ट्र में आंकड़ा पहुंचा 50 हजार के पार
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त, सीएम साय ने दी गुड न्यूज
स्टीलसिटी क्वीन 2021 प्रतियोगिता: महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा…. डॉ पूजा झोले बनी स्टील सिटी क्वीन
Big accident : सब्जी लेकर बाइक पर जा रहे युवक को बस ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनीति में अवसर, अवसरों की राजनीति राजनीति में अवसर, अवसरों की राजनीति
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 25 # 09 november 2021

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?