ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग-भिलाई सहित इन जिलों में बनेंगे स्केटिंग ग्राउण्ड, मंत्री टेकाम ने किया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

दुर्ग-भिलाई सहित इन जिलों में बनेंगे स्केटिंग ग्राउण्ड, मंत्री टेकाम ने किया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत

By Om Prakash Verma
Published: November 7, 2022
Share
दुर्ग-भिलाई सहित इन जिलों में बनेंगे स्केटिंग ग्राउण्ड, मंत्री टेकाम ने किया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत
दुर्ग-भिलाई सहित इन जिलों में बनेंगे स्केटिंग ग्राउण्ड, मंत्री टेकाम ने किया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत
SHARE

छत्तीसगढ़ की टीम बंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगी शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की रोलर स्केटिंग टीम बंगलुरू में 11 से 22 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि राज्य में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड बनाने का प्रस्ताव है।

डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि देश के सी.बी.एस.सी. स्कूलों में केवल कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में 200 मीटर का बैंड ट्रैक स्केटिंग के लिए उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों में स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए विगत वर्ष से स्कूली खेलों में शामिल किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्केटिंग का उचित वातावरण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास जारी है, जिसमें-दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड का निर्माण प्रस्तावित है।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि इसी वर्ष स्केटिंग की राष्ट्रीय स्तर की ओपन चैलेंज स्पीड रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। जिसमें देश के 1500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। यह भी गर्व का विषय है कि लगातार 5 वर्षों से सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही हैं।

डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने इस वर्ष अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेल की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में रायपुर के खिलाड़ी अमितेश मिश्रा को स्केटिंग में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष का गुण्डाधूर सम्मान प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस खेल में लड़कियां भी पीछे नहीं है, स्केटिंग प्रतियोगिता में एन.एच. गोयल वल्र्ड स्कूल की कक्षा 8 वीं की छात्रा कुमारी लावण्या जिंदल ने इनलाइन स्केटिंग में तीन गोल्ड मैडल जीते। इंदौर में 7 से 9 अक्टूबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय पिकलबॉल प्रतियोगिता के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में एनएच गोयल स्कूल कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी हेमिका जिंदल ने सिंगल्स और डबल दोनों कैटेगरी में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के सरोना स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 4 से 6 नवंबर तक 15वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इनलाइन तथा क्वाड कैटेगरी में 5 वर्ष से 17 वर्ष से अधिक लड़के एवं लड़कियों के लिए विभिन्न 6 आयु समूहों में रिंग तथा रोड में 120 पदकों के लिए आयोजित की गई।

यह प्रतियोगिता भारतीय रोलर स्केटिंग खेल महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं में से छत्तीसगढ़ के टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 60वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2022 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। इस वर्ष यह राष्ट्रीय प्रतियोगता 11 से 12 दिसम्बर 2022 तक बंगलुरू में आयोजित की जाएगी।

इस वर्ष रोलर स्केटिंग खेलों का प्रचार-प्रसार करने टेनासिटी और टॉय स्केट्स में कुछ प्रतियोगिताएं रखी गई थी, जिससे नए उदीयमान खिलाडिय़ों को 75 पदकों का वितरण किया गया। इससे उन्हें रोलर खेलों की बेहतर जानकारी हो सकीं। इसके लिए 3 से 5 वर्ष के इनलाइन तथा क्वाड खिलाडिय़ों तथा टेनासिटी और टॉय स्केट्स में 4 आयु वर्ग बनाए गए थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री किशोर भंडारी, स्कूल के संचालक श्री राकेश मिश्रा, श्री दलजीत सिंह, सुप्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सीमा जिंदल सहित प्रतिभागी खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

फिर फैल रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन बढ़ी संक्रमण दर; डेढ़ महीने बाद 1 फीसदी से ज्यादा
उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र से अभी नहीं हटेगा लॉकडाउन, धीरे-धीरे दी जाएगी ढील
पूरी दुनिया में गूगल का नेटवर्क ठप, जीमेल और यूट्यूब भी नहीं चल रहा
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की नववर्ष की शुरूआत 
चुनाव बिग ब्रेकिंग : 20 को वोटिंग, 23 को नतीजे, नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 27 को जारी होगी अधिसूचना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देव दीपावली के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 8 नवंबर को इतने बजे शुरू होगा ग्रहण, अब 18 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग देव दीपावली के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 8 नवंबर को इतने बजे शुरू होगा ग्रहण, अब 18 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग
Next Article नशे में टुन होकर शराबी मां सड़क किनारे सो गई, पास बैठी 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गए दो लोग, जब नींद टूटी तब… नशे में टुन होकर शराबी मां सड़क किनारे सो गई, पास बैठी 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गए दो लोग, जब नींद टूटी तब…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?