ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेंदुआ ने बुजुर्ग पर किया हमला, दो पालतू कुत्तों ने बहादुरी से लड़कर बचाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तेंदुआ ने बुजुर्ग पर किया हमला, दो पालतू कुत्तों ने बहादुरी से लड़कर बचाई जान

By @dmin
Published: March 30, 2022
Share
पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video
पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video
SHARE

धमतरी। कुत्तों को अक्सर आदमी का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है और यह कहावत एक बार फिर सही साबित हुई है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जंगल में एक तेंदुए ने जब 65 वर्षीय शख्स पर हमला किया, तो उसके दो पालतू कुत्तों ने तेंदुए से बहादुरी के साथ लड़कर अपने मालिक की जान बचाई।

धमतरी जिले के मगरलोड प्रखंड के अंतर्गत सिरकट्टा गांव निवासी शिवप्रसाद नेताम (65) ने बताया कि जब तेंदुए ने उन पर हमला किया तब उनके पालतू कुत्ते, जिसका नाम भूरू और काबरू है, ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया और तेंदुए से भिड़ गए। कुत्ते की बहादुरी देख तेंदुआ पीछे हटने को मजबूर हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब सिरकट्टा गांव निवासी नेताम अपने दो पालतू कुत्तों के साथ जंगल के पास अपने खेत से महुआ के फूल लेने गए थे। उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले से नेताम के सिर और पैर में चोटें आई हैं और उनका यहां के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए बुजुर्ग नेताम ने कहा कि वह जमीन पर गिरे महुआ के फूलों को उठा रहे थे तभी पीछे से तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जब मैं अपने आप को तेंदुए के पंजों से मुक्त करने के लिए संघर्ष कर रहा था, तभी मेरे पालतू कुत्ते अचानक मुझे बचाने के लिए कूद पड़े। दोनों कुत्तों ने एक साथ तेंदुए पर हमला किया और तेजी से भौंकना जारी रखा, जिससे तेंदुआ अपनी पकड़ ढीली कर जंगल में भाग गया।

नेताम के परिजनों ने बताया कि तेंदुए के भागने के बाद नेताम कुत्तों के साथ घर पहुंचे तब परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। बेहतर इलाज के लिए नेताम को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवप्रसाद नेताम ने बताया कि वह हमेशा की तरह अपने खेत गए थे। पहली बार है कि क्षेत्र में तेंदुआ ने किसी ग्रामीण पर हमला किया है। नेताम ने अपने पालतू कुत्तों को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि वह नहीं होते तब वह तेंदुए का शिकार हो गए होते।

दो और राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि , हरियाणा में 1.66 लाख मुर्गियों को मारने का आदेश… छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू की दस्तक
रायपुर में बनेंगे तीन ओवरपास, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास
सरगुजा जिले के मडगांव में किराना दुकान से 200 बोरी धान जब्त
बिहार में दिखा भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र का जलवा, निर्दलीय व भाजपा प्रत्याशी सहित हजारों लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश
राजस्थान: चुरू की युवती से तीन जगहों पर आठ दिन तक कई लोगों ने किया दुष्कर्म, अब गहलोत सरकार सवालों के घेरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ठाकरे सरकार संकट में? : महाराष्ट्र के 25 कांग्रेस विधायकों के तेवर बागी, पार्टी के मंत्रियों द्वारा उपेक्षा से खफा, सोनिया गांधी से मांगा वक्त ठाकरे सरकार संकट में? : महाराष्ट्र के 25 कांग्रेस विधायकों के तेवर बागी, पार्टी के मंत्रियों द्वारा उपेक्षा से खफा, सोनिया गांधी से मांगा वक्त
Next Article कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?