स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत को ये स्वर्णिम सफलता दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी और अंकिता भकत की तिकड़ी ने दिलाई। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
India 🇮🇳 takes gold in Paris! 🥇🏹👏 #ArcheryWorldCup pic.twitter.com/punkObEOAq
— World Archery (@worldarchery) June 27, 2021
भारतीय तिकड़ी ने खिताबी जीत के साथ ही इस महीने की शुरुआत में ओलंपिक के आखिरी क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को कुछ हद तक दूर किया। उनकी 5- 1 की जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे चरण में दूसरा स्वर्ण पदक मिला। इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।
भारत की इस जीत पर वल्र्ड आर्चरी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल की ओर से ट्वीट कर कहा गया, भारत ने पेरिश में स्वर्ण पदक जीत लिया है। पेरिस में विश्व कप स्टेज 3 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ये ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।




