ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ड्राइवर का शॉर्टकट पड़ गया यात्रियों को भारी, खेत में पलटी बस, दबने से दो युवकों की मौत, 6 लोग घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsNews

ड्राइवर का शॉर्टकट पड़ गया यात्रियों को भारी, खेत में पलटी बस, दबने से दो युवकों की मौत, 6 लोग घायल

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
ड्राइवर का शॉर्टकट पड़ गया यात्रियों को भारी, खेत में पलटी बस, दबने से दो युवकों की मौत, 6 लोग घायल
SHARE

पत्थलगांव. खराब सड़क से बचने ड्राइवर का शॉर्टकट से बस को ले जाने का फैसला यात्रियों को भारी पड़ गया। पत्थलगांव से अंबिकापुर जा रही बस खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई वहीं छह यात्री घायल हो गए। जिनमें से एक ही हालत नाजुक है। घटना बुधवार शाम की है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे की हालत खराब होने के कारण बस का ड्राइवर शॉर्टकट रास्ते से यात्रियों को ले जा रहा था। जिस वक्त बस पलटी वहां से दो युवक बाइक में सवार होकर जा रहे थे। वे भी बस की चपेट में आ गए और दबने से दोनों की मौत हो गई।

आज किया जाएगा मृतकों का अंतिम संस्कार
बस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का शव निकलवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शव शिनाख्त होने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई। गुरुवार को मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी बस बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे पत्थलगांव से अंबिकापुर जाने के लिए पत्थलगांव बस स्टैंड से निकली थी। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की हालत बेहद खराब होने के कारण गांव का रास्ता पकड़कर ड्राइवर बस को ले जा रहा था। बस ग्राम गोढ़ीकला के पास पहुंची ही थी कि यहां भी खराब सड़क के कारण बस अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में सड़क पर चल रहे बाइक सवार चपेट में आ गए।

भिलाई में बड़ा हादसा : सड़क पार कर रहे शख्स को ठोकर मारते हुए पिकअप से भिड़े बाइक सवार, दो की मौत
प्रवासी विधायकों का दौरा : विकास के मुद्दे पर चुप्पी साध गए बिहार के विधायक, भिलाई नगर विधानसभा को लेकर कह दी बड़ी बात
Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन भागों में शीतलहर का अलर्ट, बलरामपुर में 3 डिग्री रहा पारा
रायपुर में पत्रकारों से मारपीट, पुलिस का एक्शन… बाउंसर्स का निकाला जुलूस…. गुंडागर्दी पड़ गई भारी
बिलासपुर से तीन बदमाश जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article “1xbet Azerbaycan İdman Üzrə Onlayn Mərclər ᐉ Bukmeker Şirkəti 1xbet Giriş ᐉ Aze 1xbet Co
Next Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses 7 करोड़ से शहर की सड़को को गड्ढो से मिलेगी मुक्ति, समयसीमा में पूर्ण हो कार्यो का निराकरण : वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?