ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीएसी की बैठक में बड़ा फैसला: सशस्त्र बलों के लिए 76,390 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डीएसी की बैठक में बड़ा फैसला: सशस्त्र बलों के लिए 76,390 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार

By @dmin
Published: June 6, 2022
Share
डीएसी की बैठक में बड़ा फैसला: सशस्त्र बलों के लिए 76,390 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार
डीएसी की बैठक में बड़ा फैसला: सशस्त्र बलों के लिए 76,390 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक हुई। रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा ‘बाय इंडियन एंड बाय एंड मेक इंडियन कैटगरी के तहत 76,390 करोड़ रुपये की राशि के सशस्त्र बलों के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ‘भारतीय सेना के लिए डीएएसी ने रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक, ब्रिज बिछाने वाले व्हील टैंक, स्वदेशी स्त्रोतों के माध्यम से टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलें और हथियार का पता लगाने वाले रडार के साथ बख्तरबंद लड़ाकू वाहन की खरीद की जरूरत के लिए नई स्वीकृति प्रदान की है।

DAC meeting under chairmanship of Defence Min Rajnath Singh held today. The Acceptance of Necessity for Capital Acquisition Proposals of the Armed Forces amounting to Rs 76,390 crores were accorded by DAC under Buy Indian and Buy & Make Indian categories: Defence Officials

— ANI (@ANI) June 6, 2022

अधिकारियों के मुताबिक, ‘भारतीय नौसेना के लिए डीएसी ने 36000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर अगली पीढ़ी के कार्वेट (एनजीसी) की खरीद के लिए जरूरी स्वीकृति प्रदान की है। इन एनजीसी का निर्माण भारतीय नौसेना के नए इन-हाउस डिजाइन के आधार पर निर्माण की नवीनतम तकनीक का उपयोग करके किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘डीएसी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डोर्नियर एयरक्राफ्ट और एसयू-30 एमकेआई एयरो इंजन के निर्माण के लिए विशेष स्वदेशीकरण बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, डीएसी ने स्वदेशीकरण को बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा डोर्नियर विमान और सुखोई-30 एमकेआई एयरो इंजन के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

मंत्रालय ने कहा, रक्षा में डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकार के दृष्टिकोण के अनुसरण में ‘डिजिटल कोस्ट गार्ड परियोजना को डीएसी द्वारा अनुमोदित (अप्रुवल) किया गया है।

इस परियोजना के तहत तटरक्षक बल में, विभिन्न सतह और विमानन संचालन, रसद, वित्त और मानव संसाधन प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए एक अखिल भारतीय सुरक्षित नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।

विधायक वोरा ने कहा- सरकार के ठोस कदम उठाने से संक्रमण दर में आई कमी… मुफ्त वैक्सीनेशन का फैसला ऐतिहासिक
सुपेला अंडरब्रिज के रास्ते में आया पीपल का पेड़, काटने के बजाय की जा रही है शिफ्टिंग… जानिए कैसे होगा यह काम
नगरी दुबराज को मिला जीआई टैग, देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ेगी मांग… मुख्यमंत्री बघेल व कृषि मंत्री चौबे ने दी बधाई
11 खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, हरमनप्रीत कौर बनीं डीएसपी, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र
सड़कों पर बेचे पेन, पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ किया शूट, जॉनी लीवर ऐसे बने कॉमेडी के बादशाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन 24 छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का दिया परिचय, उच्च उद्देश्य के साथ अपने आप को प्रेरित रखें -कलेक्टर
Next Article सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया और राम्हेपुर ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर रचा नया कीर्तिमान सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया और राम्हेपुर ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर रचा नया कीर्तिमान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?