ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipursarguja

डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका

By Om Prakash Verma Published August 27, 2023
Share
डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका
डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका
SHARE

अंबिकापुर। शनिवार देर शाम डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पैलेस व कोठीघर से लगी दीवार के पास पुराने कुएं में महिला व पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने देर शाम दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया एवं मोर्चरी भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार टीएस सिंहदेव के पैलेस एवं कोठीघर की दीवार से लगे पुराने कुएं में शनिवार की शाम महिला-पुरुष का शव आसपास के लोगों ने देखा और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर एएसपी विवेक शुक्ला व एसडीओपी अखिलेश कौशिक भी पहुंचे। कुएं में बारिश का पानी लबालब भरा हुआ है। कुएं का उपयोग नहीं होने से आस-पास के गैरेज सहित लोगों द्वारा उसमें कचरा भी फेंका जाता है। पुलिस ने दोनों के शवों को रात में निकलवाया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

नहीं हो सकी शिनाख्त
घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से मृतकों के संबंध में पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक शहर में कबाड़ बीनते थे। दोनों पैलेस के आस-पास ही वे झोपडी बनाकर रहते थे। दोनों शराब के नशे में आपसी विवाद भी करते थे। दोनों का नाम एवं उनके मूल निवास की जानकारी कोई नहीं दे पाया। आशंका है कि शुक्रवार की रात दोनों शराब के नशे में विवाद करने के दौरान कुएं में गिर गए या कूद गए होंगे। पुलिस ने मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma August 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब तो हद कर दी मंत्रीजी
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 315 # 27 August 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?