ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक
जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण को सबसे बड़े हथियार के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि भारत में फिलहाल इसकी काफी किल्लत है। कई राज्यों को तो 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए जारी अपने टीकाकरण अभियान को बीच-बीच में रोकना पड़ रहा है। इसका प्रमुख कारण वैक्सीन की कमी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बायन राहत देने वाले हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा है कि अगले महीने यानी जून में देश में टीकाकरण अभिान के लिए करीब 12 करोड़ खुराक उप्लब्ध होगी। आपको बता दें कि फिलाल भारत में कोवैक्सिन, कोविशिल्ड और स्पुतनिक-वी के जरिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

Nearly 12 crore vaccine doses will be available for National COVID vaccination program in June 2021: Union Health Ministry pic.twitter.com/OjkX9xx3Eu

— ANI (@ANI) May 30, 2021

भारत में दी जा चुकी हैं टीके की 21 करोड़ से अधिक खुराक
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 टीके की अभी तक दी गई खुराक की कुल संख्या बढ़कर 21 करोड़ से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 14,15,190 लोगों को पहली खुराक दी गई और इसी समूह के 9,075 लोगों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से देश भर में कुल मिलाकर 1,82,25,509 लोगों को पहली खुराक दी गई है।
इसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि शाम 7 बजे की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल मिलाकर 21,18,39,768 खुराकें दी गई हैं।

कुल 21,18,39,768 में 98,61,648 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने अपनी पहली खुराक ली है और 67,71,436 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक ली है। वहीं 1,55,53,395 अग्रिम मोर्चे के कर्मी (एफएलडब्ल्यू) हैं जिन्होंने अपनी पहली खुराक ली है जबकि 84,87,493 एफएलडब्ल्यू ने दूसरी खुराक ली है। इसमें 18-44 वर्ष की आयु के 1,82,25,509 और 9,373 लोग भी हैं जिन्होंने क्रमश: पहली खुराक और दूसरी खुराक प्राप्त की है।
इनके अलावा, 45-60 वर्ष आयु वर्ग के 6,53,51,847 और 1,05,17,121 लाभार्थियों ने क्रमश: पहली खुराक और दूसरी खुराक ली है तथा 60 वर्ष से ऊपर के 5,84,18,226 और 1,86,43,720 लोगों ने क्रमश: पहली खुराक और दूसरी खुराक ली है। टीकाकरण अभियान के 134वें दिन टीके की कुल 28,09,436 खुराक दी गईं।

समावेशी शिक्षा: दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन के जरिए मिलेगी अध्ययन सामग्री
पंजाब वाली गलती न दोहराए कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने दी हिदायत
Gustakhi Maaf: आईआईटियन्स को क्यों नहीं मिल रही नौकरी
निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह हिरासत में, आज रायपुर की अदालत में पेशी
क्या खत्म नहीं होगा किसान आंदोलन? किसानों ने लंबी लड़ाई के लिए बनाई रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article DRDO's awesome: A hospital equipped with facilities made in record 20 days डीआरडीओ का कमाल: रिकॉर्ड 20 दिन में बना दिया सुविधाओं से लैस अस्पताल, उपराज्यपाल ने किया लोकार्पण
Next Article देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है 'मिक्स एंड मैच' व्यवस्था देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है ‘मिक्स एंड मैच’ व्यवस्था
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?