ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसान सेवा सप्ताह का आयोजन, गिनाई किसानों के हित में किए गए फैसले
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिला आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी
October 30, 2026
भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश
October 30, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील
October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश
October 30, 2026
shreekanchanpath 18 # 30 October 2026
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसान सेवा सप्ताह का आयोजन, गिनाई किसानों के हित में किए गए फैसले

By Om Prakash Verma Published August 25, 2023
Share
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसान सेवा सप्ताह का आयोजन, गिनाई किसानों के हित में किए गए फैसले
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसान सेवा सप्ताह का आयोजन, गिनाई किसानों के हित में किए गए फैसले
SHARE

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत दूसरी किस्त राजीव गांधी की जयंती ”सदभावना दिवस” के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाईन भुगतान की गई
दुर्ग। सदभावना दिवस के अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के सभी शाखाओं में किसान सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शाखा दुर्ग में आयोजित किसान सेवा सप्ताह कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को गमछा एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही लगभग 19 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया साथ ही पानी टैक्स का बकाया माफ किया गया, बिजली बिल हॉफ योजना से उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे है, भूमिहीन कृषक मजूदरों को 7000 रुपये प्रति वर्ष आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने के लिये घोषणा के अनुरूप 2500 रु. में खरीदना चाहा मगर केन्द्र की भाजपा सरकार ने इसमें अडंगा लगाते हुए आदेश जारी कर दिया कि अगर धान के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त बोनस राशि दिया गया तो राज्य का चावल नहीं खरीदेंगे। इसीलिए ”राजीव गांधी न्याय योजना” के तहत किसानों को प्रति एकड़ 9000 रूपए इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों, मजदूरों एवं गरीबों की सरकार है।

कोरोनाकाल को याद करते हुए कहा कि जब केन्द्र एवं विभिन्न राज्यों की सरकारें कोरोनाकाल में अपने बजट में कटौती कर रही थी एवं अपने कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती कर रही थी ऐसे विकट परिस्थिति में भी प्रदेश की भूपेश सरकार ने किसानों को दिए जा रहे बोनस राशि में कटौती नहीं की, बल्कि ऐसे समय में उनके साथ डट कर खड़े रही।

प्रदेश में बनायी जा रही समस्त योजनाएँ गांव, गरीब एवं किसानों को ध्यान में रखकर बनायी जा रही है। गोधन न्याय योजना के कारण प्रदेश में खेती किसानी में रुझान बढ़ा है, किसानी अब घाटे का सौदा नहीं रह गया। प्रदेश में किसानों की आय में अप्रत्यासित वृद्धि हुई है। जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। इसी प्रकार गोधन न्याय योजना से भी पशुपालकों में उत्साह बढ़ा है एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक अच्छा पहल है।

उन्होंने कहा कि आगे भी किसानों के हित में योजनाएं बनती रहेंगी एवं किसानों, मजदूरों सुदृढ़ बनाने का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में लागू एकमुश्त समझौता के बारे में बताया। इसमें बैंक एवं समितियों के कालातीत कृषक इस योजना का लाभ उठा सकते है। एकमुश्त समझौता योजना लागू करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर श्रीमती अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राजेन्द्र रामटेके वर्ग-1 अधिकारी, ज्ञानेश्वर मिश्रा सभापति जनपद पंचायत दुर्ग, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर जनपद सदस्य, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री गुहाराम देशमुख कोलिहापुरी, देवीप्रसाद देशमुख आलबरस, हिरामन कुम्भकार सिरसा, खिलेन्द्र निर्मलकर चंदखुरी राकेश बेलचंदन तिरगा, तेजराम पटेल सरपंच ग्राम पंचायत हनोदा, चन्द्रकुमार चंद्राकर उप सरपंच कोडिय़ा, सुखीराम यादव सरपंच खम्हरिया उपस्थित रहें।

पूर्व जनपद अध्यक्ष/मार्केटिंग अध्यक्ष मोहनलाल हरमुख के साथ-साथ लगभग दो सौ कृषकों का सम्मान किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बृहमोहन देशमुख, मनहरण बेलचंदन, चोवाराम सिन्हा, रोशनलाल साहू, पुरेन्द्र चन्द्राकर, चुन्नीलाल चन्द्राकर, बलराम चन्द्राकर, भरत चन्द्राकर, राजूलाल साहू, डिहगू चन्द्राकर, रोहित साहू, किसन साहू, इंदरमन साहू, गिरवर साहू, युगल देशमुख, अमर सिंह देशमुख, लक्ष्मण यादव, माखन सिन्हा, सुखी राम यादव, सखा राम निषाद, भीखम निषाद पोषण लाल देशमुख, ताराचंद देशमुख, रघुनाथ केवट डालाराम, शिवप्रसाद, अभिषेक साहित्य, जालम सिंह जोशी तिलक जोशी, दयाराम साहू, कार्तिकराम सिन्हा, दुलेश्वर साहू, महेश कुमार, तेजराम देशमुख, महेश कुमार, रमेश कुमार, उमेंद देशमुख, हनुमान शरण, शिवकुमार सिन्हा, द्वारिका प्रसाद, संतोष कुमार ठाकुर, चोवाराम सिन्हा, ओमप्रकाश यादव, गंभीर खोब्रागढ़े, तोमनलाल उमाशंकर धनकर, छोटेलाल यादव, राकेश सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान एवं अमानतदार उपस्थित थे।

You Might Also Like

ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी

भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश

बिलासपुर में रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर का एक्शन…. किया सस्पेंड

Om Prakash Verma August 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: शिक्षा का अधिकार और खाली सीटें

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?