भिलाई। जामुल नगर पालिका में चुनाव नतीजे आने शुरु हो गए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। जामुल के 20 वार्डों में से नौ वार्डों के नतीजे आ गए हैं।

तीन वार्डों में जहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा अभी तक तीन वार्ड जीत पाई है। और दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया हैं वहीं एक वार्ड में पहली बार जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है।
वहीं भिलाई नगर निगम में 22 वार्डों में कांग्रेस तो 11 वार्डों में भाजपा आगे चल रही है। जिसमें कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गजों की साख दावं पर लगी हुई है।




