ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी लानेे के निर्देश, कलेक्टर ने समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति का मुआयना किया
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
October 28, 2026
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी लानेे के निर्देश, कलेक्टर ने समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति का मुआयना किया

By Om Prakash Verma Published November 29, 2022
Share
जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी लानेे के निर्देश, कलेक्टर ने समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति का मुआयना किया
जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी लानेे के निर्देश, कलेक्टर ने समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति का मुआयना किया
SHARE

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने रविवार 27 नवम्बर को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों एवं समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति का मुआयना किया। कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को सभी कार्यों की गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल से संबंधित कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान घुटरा समूह जल प्रदाय योजना के ग्राम रोकड़ा में संचालित रेट्रोफिटिंग कार्य का अवलोकन किया। यहां नल जल प्रदाय योजना के तहत 1 करोड़ 35 लाख 45 हजार रूपए की लागत से उच्च स्तरीय जल टंकी एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की मजदूरी भुगतान की जानकारी ली। उच्च स्तरीय जल टंकी के निर्माण एवं पेयजल पाईप लाईन विस्तार के कार्यों में दक्ष मिस्त्रियों एवं श्रमिकों के साथ स्थानीय लोगों को भी नियोजित कर उनको प्रशिक्षित करने की बात कही।

कलेक्टर ध्रुव ने इस मौके पर ग्रामीणों से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के बारे में भी बातचीत की और कहा कि किसान बिचौलियों और व्यापारियों को धान बेचने के बजाय उपार्जन केन्द्रों में जाकर खुद अपना धान बेचे, इससे उन्हें उचित मूल्य मिलेगा।

कलेक्टर ने इसके पश्चात कछौड़ ग्राम पंचायत भवन के निकट 23.29 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन घुटरा समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत जल शुद्धिकरण संयंत्र स्थापना के लिए चिन्हांकित शासकीय भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने पीएचई के अधिकारियों को भूमि आबंटन हेतु प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके पश्चात 16.42 करोड़ रूपए की लागत वाली खरलाधार समूह जल प्रदाय योजना के तहत निर्मित किए जाने वाले इंटकवेल स्थल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने इसके पश्चात ग्राम पंचायत पसौरी के घोघराटोला बसाहट पहुंचे और वहां 22.86 लाख रूपए की लागत से निर्मित सोलर आधारित नलजल प्रदाय का मुआयना किया। इस मौके पर घोघराटोला की श्रीमती ऊषा पनिका से नलजल योजना की स्थापना से सभी लोगों को पेयजल सहजता से उपलब्ध होने लगा है। अब पेयजल के लिए उन्हें मीलों दूर नहीं जाना पड़ता है। कलेक्टर ने श्रीमती आरती देवी पनिका के घर में लगे घरेलू नल कनेक्शन का भी अवलोकन किया।

कलेक्टर ने इस मौके पर ग्रामीणों से पीडीएस राशन और पेंशन योजनाओं के लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। ग्रामीण महिला द्वारा विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल उसकी शिकायत का परीक्षण कराकर पेंशन दिलाने की की बात कही। कलेक्टर को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सोलर आधारित विद्युत खंभों के लग जाने से अब उनका गांव अंधकार मुक्त हो गया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपने गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए घरेलू कचरों का उचित निपटान करने की समझाईश दी। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत घाघरा में चल रहे निर्माण कार्यों का पहुंचकर निरीक्षण किया और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता आकाश पोद्दार एवं उप अभियंता मनमोहन सिंह को सभी निर्माण कार्य को समय सीमा पूरा कराने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित

खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

Om Prakash Verma November 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में किडनी मरीजों को मिल रही फ्री डायलिसिस की सुविधा, अब तक 13 हजार से ज्यादा फ्री डायलिसिस
Next Article Bhilai Breaking : चोर ने पहले घर के लोगों को कमरों में बंद किया, आराम से अलमारी का कैश लेकर हो गया फरार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?