ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनहितैषी कार्यों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करें: मंत्री ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

जनहितैषी कार्यों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करें: मंत्री ताम्रध्वज साहू

By @dmin
Published: January 7, 2022
Share
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर 18 वर्षों बाद नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के अधिकारी हुए पदोन्नत
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर 18 वर्षों बाद नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के अधिकारी हुए पदोन्नत
SHARE

लोक निर्माण, गृह सहित पर्यटन, जेल, धर्मस्व विभाग के बजट प्रस्ताव पर मंत्री ने की चर्चा
रायपुर। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन और धर्मस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के साथ विभाग द्वारा सत्र 2021-22 के बजट में प्रावधानित कार्यों को स्वीकृति कराने तथा सत्र 2022-23 के लिए प्रस्तावित कार्यों एवं नवीन मदों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से संबंधित जनहितैषी महत्वपूर्ण कार्यों और नवगठित जिलों में विभाग की प्राथमिकताओं को ध्यान रखकर अपना बजट प्रस्ताव तैयार करें।

मंत्री श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि अति महत्वपूर्ण आवश्यकता वाले स्थानों पर नवीन सड़कों के अलावा मरम्मत योग्य सड़कों को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। भवन निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े कार्यों और नवीन जिलों में आवश्यक संसाधनों की जरूरतों को भी बजट में शामिल करे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुगम सड़क, यात्री प्रतीक्षालय, चैक-चैराहें का सौंदर्यीकरण, विकास मूलक कार्यों को भी प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री साहू ने गृह और जेल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित प्रशासनिक कार्यों हेतु अधोसंरचना विकास, कर्मचारियों की भर्ती के अलावा आवास, आवश्यक उपकरण की व्यवस्था, नये थाने-चैकियों की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने साइबर, फोरेंसिक जांच, पुलिस आवास सहित नवीन जिलों में सेटअप सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की और विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए योजना तैयार करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर सेना, जेल विभाग द्वारा तैयार बजट प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया कि नवीन जिलों में जेलों को अपग्रेड करने, जेलों में बंदियों की सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में योजना तैयार करने और सुधारात्मक कार्यों को ध्यान रखकर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से बे्रन मैपिंग, नारकों जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर, रायपुर और बेमेतरा में नया जेल, नये फायर स्टेशन, भवनों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

पर्यटन और धर्मस्व विभाग की बैठक में मंत्री श्री साहू ने महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती के साथ आमदनी बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल को अपनाने पर भी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अल्बंगन पी. सचिव धर्मस्व पर्यटन, धनंजय देवांगन सचिव गृह, यशवंत कुमार एम.डी. पर्यटन, हिम शिखर गुप्ता, इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, प्रदीप गुप्ता, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग, व्ही. के. भतपहरी आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर शहर को दी 1021.59 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का 91 साल की उम्र में निधन
बजट 2025: एल्युमीनियम उद्योग की मांग- बढ़ते आयात से हो बचाव; ताकि घरेलू बाजार तक पहुंच हो सुरक्षित और नया निवेश हो आकर्षित
इन कंपनियों पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 44 ठिकानों पर छापा
shreekanchanpath 75 # 28 December 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनकल्याणकारी नीतियों से निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत : वोरा जनकल्याणकारी नीतियों से निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत : वोरा
Next Article मुख्यमंत्री बघेल से नगर निगम भिलाई के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री बघेल से नगर निगम भिलाई के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?