ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार यात्रा आज से, 23 दिन तक 300 किमी. चलेंगे जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार यात्रा आज से, 23 दिन तक 300 किमी. चलेंगे जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी

By @dmin
Published: November 26, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार यात्रा आज से, 23 दिन तक 300 किमी. चलेंगे जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी
छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार यात्रा आज से, 23 दिन तक 300 किमी. चलेंगे जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी
SHARE

रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस भी अनोखी पदयात्रा निकाल रहा है। जिसकी शुरूआत आज से मल्हार से होगी। जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी 23 दिन में 300 किमी. की पदयात्रा करेंगे। जोगी जन अधिकार यात्राकी शुरुआत अमित जोगी शनिवार दोपहर 12 बजे मल्हार से मां डिंडेश्वरी का आशीर्वाद लेकर करेंगे, पहले चरण की यात्रा करीब 23 दिन चलेगी। 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौधपुरी में पहले चरण की पदयात्रा का समापन होगा।

इन छह विधानसभा से गुजरेगी पदयात्रा
पहले चरण में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार पदयात्रा 6 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए करीब 300 किलोमीटर की होगी। यह पदयात्रा विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी, बिलाईगढ़, अकलतरा, पामगढ़, जैजैपुर, चंद्रपुर से जाएगी। अमित जोगी ने कहा कि, जोगी जन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से बूथ स्तर पर नए लोगों, विशेषकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा और एक मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। जोगी जन अधिकार यात्रा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में नई ऊर्जा और नई शक्ति के साथ छत्तीसगढ़ के लोगों की उम्मीदों की नई किरण बनने का प्रयास करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जोगी कांग्रेस की यह पदयात्रा बेहद अहम मानी जा रही है।

आम लोगों से जुडऩे का मिलेगा मौका
जोगी जन अधिकार यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बताते हुए अमित जोगी ने कहा कि जोगी पार्टी को सभी समाजों और वर्गों के आम लोगों से सीधे जोडऩा है। मस्तूरी के गांव-गांव में बसे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में मर-मिटने वाले विभूतियों का व्यक्तिगत रूप से सम्मान करना है। उनकी बातों को सुनना और समझना है। ताकि एक ऐसे छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बन सके जो आज के छत्तीसगढिय़ों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हो।

उप पुलिस अधीक्षकों को डीजीपी ने किया संबोधित, कहा- पुलिस अधिकारी नैतिक मूल्यों को रखें बरकरार
कोरबा में मुख्यमंत्री साय ने 625 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
गैस की किल्लत पर बोले सीएम साय- छत्तीसगढ़ में एलपीजी की कमी नहीं, जल्द सामान्य हो जाएगी स्थिति
मन की बात: आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बदलते भारत की तस्वीर
छत्तीसगढ़ की कई योजनाओं का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे विस्तार, मोबाइल मेडिकल यूनिट से लेकर यह योजनाएं हैं शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान
Next Article रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा उठाईगिरी का मास्टर : दुर्ग, बिलासपुर सहित कई शहरों में कर चुका है कांड, दुर्ग पुलिस को भी थी तलाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?