ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : सीएम साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : सीएम साय

By Om Prakash Verma
Published: January 23, 2024
Share
छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : सीएम साय
छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : सीएम साय
SHARE

हमर भांचा राम कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक
रायपुर। आयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड में आयोजित ‘हमर भांचा रामÓ कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने यहां पर स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने रामभक्तों एवं विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम के कदम छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े है, वहां पर व्यवस्थित तरीके से पर्यटनस्थल के तौर पर उसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन लाभ भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का दिन पूरे भारत के लिए गौरव का झण है। आज 500 सालों के संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ के भाँचा राम की जन्मस्थली अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। उन्होंने कहा कि वनवास काल में भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ के पावन भूमि पर ज्यादा समय व्यतीत किए हैं। छत्तीसगढ़ की यह पावन धरा माता कौशल्या की जन्मभूमि है और भगवान श्री राम का ननिहाल है। इसलिए छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आज का दिन विशेष हो जाता है। पूरे छत्तीसगढ़ आज राममय हो गया है। सर्वत्र उल्लास का वातावरण छाया हुआ है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से हमारी सरकार की ओर से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम भेजी गई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरफ से अयोध्या में अभी 2 महीने तक भंडारा भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध राज्य बनाएंगे।

कार्यक्रम में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गौरव की बात है कि माता कौशल्या का एक मात्र मंदिर छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में स्थित है। इसलिए भांचा राम की प्राण प्रतिष्ठा का यह गौरवपूर्ण झण हम सब के लिए और भी अविष्मरणीय हो जाता हैं। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायकगण गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, अजय चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम में रामगाथा पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।

10 साल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 1475 किलोमीटर लंबी 15 रेल परियोजनाएं पूरी
संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती: पलक तिवारी
संजय राउत को बड़ा झटका, 22 अगस्त तक जेल भेजे गए
प्रयागराज महाकुंभ : सीएम साय सहित छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायकों व सांसदों ने लगाई पवित्र संगम में आस्था की डुबकी
रायपुर में बड़ा हादसा, आटो को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, 15 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल नेशनल्स में भाग लेंगे हुडको वॉलीबॉल क्लब के दो खिलाड़ी
Next Article श्रीराम नाम की गूंज: देश में फिर मनी दिवाली, सजीं सड़कें और गलियां, हर तरफ लहराए रामनामी झंडे श्रीराम नाम की गूंज: देश में फिर मनी दिवाली, सजीं सड़कें और गलियां, हर तरफ लहराए रामनामी झंडे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?