ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर
Share
Notification Show More
Latest News
अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन, स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ
विश्वकर्मा जयंती पर आईसीएआर-एनआईबीएसएम में मशीनरी की पूजा
September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर को होगा ‘भव्य काव्य संध्या’ का आयोजन
मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
September 17, 2026
एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया,
कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
September 17, 2026
स्थानीय बाजार से राष्ट्रीय सरस मेलों तक पहुंची भंवरपुर की महिलाएं
हुनर को मिला बाजार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ा नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह
September 17, 2026
shreekanchanpath 334 # 17 September 2026
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर

By Om Prakash Verma Published October 5, 2024
Share
छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर
छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के आधार ऑपरेटर्स के सामने इन दिनों बेरोजगारी का खतरा मंडरा रहा है। छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 आधार ऑपरेटर CHIPS एजेंसी के अंतर्गत विगत 7 वर्षों से लगातार आधार पंजीयन एवं अपडेशन के कार्य में सेवा दे रहे है साथ ही समय-समय पर शासन एवं UIDAI के दिये गये गाईडलाईन एवं निर्देशों का पालन कर रहे है। इन सभी को अब बेरोजगारी का खतरा सता रहा है। इसे लेकर आधार ऑपरेटर्स ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा है।

आधार ऑपरेटर्स ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि वर्तमान UIDAI ने आधार केन्द्र को लेकर नये गाईडलाईन जारी किये हैं, जिसके अनुसार पुरे राज्य के आधार केन्द्रों को शासकीय परिसर में संचालित करते हुए In-House मॉडल में शिफ्ट किया जा रहा है। जिसमें गाईडलाईन के अनुसार आधार केन्द्रों में आधार किट (अर्थात- लैपटॉप, एवं आधार संबंधित मशीनें) एजेंसी CHiPS के द्वारा आधार केन्द्रों को मुहैया कराई जायेगी। परंतु वर्तमान में CHIPS एजेंसी के पास किट उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से प्रदेश के लगभग 2000 आधार केन्द्र बंद होने की स्थिति में हैं। इसके कारण 2000 लोग बेरोजगारी की कगार में है।

आधार ऑपरेटर्स का कहना है कि कुछ दिन पहले एजेंसी के द्वारा आधार केन्द्रों को In-House मॉडल में शिफ्ट करने हेतु जिला स्तर पर एग्रीमेंट कराया गया है। जिसमें आधार संचालकों ने अपना स्वयं का आधार किट जो उन्होंने खुद ही क्रय किया है। उसे निःशुल्क एजेंसी को सौंप कर कार्य करनें हेतु अपनी सहमति प्रदान की है। परंतु इस पर एजेंसी CHiPS एवं UIDAI के द्वारा किसी प्रकार कि प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। एजेंसी का कहना यह है कि मशीनें एजेंसी की होगी तभी आप कार्य कर पायेंगे अन्यथा नही कर पायेंगे। राज्य के सभी आधार ऑपरेटरों का कार्य संकट की स्थिति में पहुंच गई है।

आधार ऑपरेटर्स का कहना है कि आधार में कार्य कर रहे राज्य के समस्त आधार संचालक जिनका नये एवं अनिवार्य अपडेट का कमीशन भुगतान पूर्व में दिसम्बर 2022 तक का भुगतान ज्यादातर पुराने आधार संचालकों को किया गया है। जबकि 2-3 वर्ष पूर्व जो नये आधार केन्द्र प्रारंभ किये गये है. उनमें से बहुत कम आधार संचालकों का भुगतान हुआ है। जिससे आधार संचालकों में भुगतान के संबंध में जानकारी अस्पष्ट है। इस संबंध में आपसे आग्रह है कि जनवरी 2023 से सितम्बर 2024 का भुगतान समस्त आधार संचालकों को किये जाने हेतु CHiPS एजेंसी को निद्रेशित करनें का कष्ट करें।

आधार ऑपरेटर्स का कहना है कि वर्तमान में UIDAI के निर्देशानुसार यह आदेश जारी हुआ है कि, आधार ऑपरेटरों द्वारा जितने भी आधार अपडेट का कार्य किया जाता है जिसमें 50 एवं 100 रुपए का पावती जारी किया जाता है। जिसका भुगतान निवासियों द्वारा आधार संचालक को किया जाता है, जिसमें 18 प्रतिशत GST छपा हुआ प्रिंट होता है। जबकि यह लगभग 2021 से हो रहा है, इसके पूर्व इस संबंध में UIDAI अथवा एजेंसी CHiPS द्वारा कभी भी कोई निर्देश या गाईडलाईन जारी नही किया और न ही किसी आधार संचालक को GST भुगतान के संबंध में कोई जानकारी दी गई। परंतु अचानक वर्तमान में एजेंसी द्वारा यह कहा जा रहा है कि जितना भी 2021 से लेकर आज तक आधार अपेडट किया गया है उन सब में जो GST लगा है, उसे आधार संचालक से वापस जमा करना होगा। आधार संचालकों के प्रति न्यायसंगत प्रतीत हो रहा है। जिससे एक बड़े स्तर का भुगतान समस्त आधार संचालकों को करना होगा। आधार ऑपरेटर्स ने गृहमंत्री से इस संबंध में एजेंसी के सीईओ को उचित निर्देश जारी करनें का आग्रह किया है।
आधार ऑपरेटर्स ने आगे कहा है कि जहां लोक सेवा केन्द्र संचालित हो रहा है, वह स्थान भी शासन के अधीन कार्य करनें हेतु बाध्य है इस आधार पर उसी स्थान पर आधार केन्द्र संचालित करनें हेतु CHiPS सीईओ निर्देशित करनें का कष्ट करें। हमारे द्वारा अनेकों बार CHIPS कार्यालय जाकर CEO से मिले एवं अपनी बात रखने की कोशिश भी की मगर उन्होंने न ही भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और नहीं हमारी परेशानियों का कोई रास्ता निकाला और आज जब अंतिम अल्टिमेटम की बात आई तो उन्होंने भुगतान को लेकर GST का हवाला देना शुरू कर दिया ऐसे में आधार संचालकों को केवल आर्थिक एवं मानसिक रूप प्रताणित किया जा रहा है।

चूंकि वर्तमान में आधार नागरिकों हेतु शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं आर्थिक मजबूती प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिस हेतु हम कई वर्षों से अपना योगदान देकर नागरिकों को सेवा प्रदान कर रहे है, मगर हमारी बातों को शासन किसी भी स्तर पर प्राथमिकता नहीं देती न ही हमारी मांगों को पूरा करती है, इसलिए समस्त आधार संचालकों ने यह फैसला लिया है कि, यदि हमारी उपरोक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता तो हमें काम बंद कर हड़ताल जाकर आंदोलन करने हेतु मजबूर होना पड़ेगा। आधार ऑपरेटर्स ने उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही कर एजेंसी CHiPS को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

You Might Also Like

विश्वकर्मा जयंती पर आईसीएआर-एनआईबीएसएम में मशीनरी की पूजा

मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ

कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

हुनर को मिला बाजार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ा नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह

छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल

Om Prakash Verma October 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाबालिग से दुष्कर्म, डर के कारण डेढ़ माह दबा रहा मामला…. अब पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
Next Article दंतेवाड़ा-नारायणपुर एनकाउंटर : मारे नक्सलियों में 16 पर था 1 करोड़ 30 लाख का इनाम, आईजी ने कहा- बड़ी सफलता

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?