ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के ‘नरवा विकास’ को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के ‘नरवा विकास’ को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा

By Om Prakash Verma Published September 13, 2023
Share
छत्तीसगढ़ के 'नरवा विकास' को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा
छत्तीसगढ़ के 'नरवा विकास' को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा
SHARE

टीम द्वारा जशपुर वनमंडल के भू-जल उपचार के कार्यों का अवलोकन
रायपुर। राज्य सरकार की नवाचारी पहल ‘नरवा विकास’ के तहत छत्तीसगढ़ में भू-जल उपचार संबंधी हो रहे कार्यों की सराहना झारखण्ड राज्य के अधिकारियों की टीम द्वारा अवलोकन करते हुए की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल में भू-जल उपचार के लिए कैम्पा के तहत काफी तादाद में नरवा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।

इस तारतम्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि झारखण्ड की मनरेगा टीम द्वारा विगत दिवस छत्तीसगढ़ में प्रवास के दौरान जशपुर वन परिक्षेत्र के लोदाम बीट अंतर्गत 01 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित नरवा जामझरिया नाला में क्षेत्र उपचार एवं मिट्टी बांध का निरीक्षण किया गया। मिट्टी बांध निर्माण के सभी तकनीकी पहलुओं से वनमण्डलाधिकारी जशपुर जितेन्द्र उपाध्याय द्वारा झारखण्ड की टीम को अवगत कराया गया। जिससे विशालकाय मिट्टी बांध का निर्माण किया गया है, अवलोकन के दौरान झारखण्ड से आये टीम द्वारा मिट्टी बांध की विशालता, आकार एवं जल भराव को देख कर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य की प्रशंसा की गई। मिट्टी बांध में लगभग 3 मीटर गहरी एवं 800 मीटर लम्बाई में पानी का भराव है।

निरीक्षण टीम द्वारा स्थानीय कृषकों से भी वार्तालाप किया गया। स्थानीय कृषकों ने बताया कि बांध निर्माण से आस-पास के 4 ग्रामों के लगभग 100 कृषकों को 4 से 5 माह के लिए रोजगार उपलब्ध हुआ एवं ग्रामीणों को लगभग 20 एकड़ खेती हेतु द्विफसलीय खेती हेतु जल की उपलब्धता हुई है, जिससे ग्रामीण अत्यंत खुश हैं। साथ ही उनके वनों की सुरक्षा में भी उत्साह वर्धन हुआ है एवं सहभागीता बढ़ रही है। वन प्रबंधन समिति द्वारा माह जुलाई में बांध में मछली बीज छोड़ा गया है, जिससे आय के अन्य स्त्रोत के रूप में उसका उपयोग किया जा सके। जामझरिया नाला का कुल कैचमेंट एरिया 760 हेक्टयर है।

जामझरिया नाला निरीक्षण के पश्चात् निरीक्षण दल द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत हुए सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं बांस के ट्री गार्ड को देख कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मनरेगा योजना अंतर्गत जशपुर परिक्षेत्र के बालाछापर नर्सरी में तैयार किये गये छायादार फल एवं फुलदार, औषधीय पौधों का अवलोकन किया गया तथा पौधों की गुणवत्ता एवं रख-रखाव को देख कर निरीक्षण दल द्वारा सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड राज्य के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा जशपुर का दौरा विगत दिवस 11.09.2023 को किया गया। इनमें झारखण्ड राज्य सरकार से आये सचिव ग्रामीण विकास विभाग चंद्रशेखर, मुख्य वन संरक्षक रिर्सच वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग सिदार्थ त्रिपाठी, आयुक्त मनरेगा श्रीमती राजेश्वरी बी, स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर मनरेगा श्री राजीव रंजन, स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर मनरेगा निहार रंजन, सहायक इंजीनियर मनरेगा प्रेम शेखर गुप्ता की टीम छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर वनमण्डल अंतर्गत मनरेगा एवं नरवा योजना अंतर्गत हुए कार्यों के अवलोकन हेतु आये थे। राज्य में प्रवेश करते ही उनका स्वागत कलेक्टर जशपुर रवि मित्तल, वनमण्डलाधिकरी जशपुर जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, मुख्य कार्यापालन अधिकरी जिला पंचायत जशपुर सम्बित मिश्रा द्वारा किया गया।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma September 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रगति यात्रा : तीन वार्ड में घूमे विधायक देवेन्द्र, सेक्टर 6 वासियों को मिली बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
Next Article राजौरी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान भी शहीद, गोली लगने से लैब्राडोर डॉग केंट की मौत राजौरी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान भी शहीद, गोली लगने से लैब्राडोर डॉग केंट की मौत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?