ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति ने वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र एवं विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का किया उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति ने वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र एवं विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का किया उद्घाटन

By @dmin
Published: July 17, 2022
Share
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति ने वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र एवं विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का किया उद्घाटन
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति ने वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र एवं विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का किया उद्घाटन
SHARE

न्यायालय परिसर में प्रस्तावित कुटुम्ब न्यायालय का भूमि-पूजन किया
कवर्धा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के न्यायाधिपति एवं पोर्टफोलियो जज जिला कबीरधाम न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू ने जिला न्यायालय परिसर कबीरधाम में नवनिर्मित वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र एवं विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर न्यायालय परिसर में प्रस्तावित कुटुम्ब न्यायालय का भूमि-पूजन किया। उन्होंनें न्यायालय परिसर के प्रथम तल पर स्थापित विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का शुभारंभ करते हुए विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से जिला जेल से जुड़े और वहां के कैदियों से सीधा संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। जिला जेल के कैदियों ने भजन भी सुनाया। न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू ने परिसर में पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति साहू ने कहा कि आज वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र कवर्धा का उद्घाटन हुआ है। उसका मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवाद का समाधान करना है। वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र की जानकारी आम लोगों को नहीं होती है। इसकी जानकारी प्रदान करने का प्रथम कर्तव्य अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों पर होता है। पक्षकार जो सबसे पहले किसी भी प्रकार के विवाद होने के उपरांत अधिवक्ताओं से सम्पर्क करता है तो अधिवक्ताओं का यह दायित्व है कि वे पक्षकारों को न्यायिक प्रक्रिया जो उनको उपलब्ध है, उसकी जानकारी प्रदान करें। उसके साथ-साथ पक्षकारों को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय की जो व्यवस्था की गई है, उसके बारे में जानकारी देने का दायित्व भी इस संस्था से जुड़े हरेक व्यक्ति का है। वर्तमान समय में किसी न किसी कारण से विवाद तेजी से बढ़ रहे हैं। वैकल्पिक विवाद समाधान का जो प्रक्रिया है, उसमें पक्षकारों को कम समय में, बहुत कम खर्च में और आपसी सौहाद्र बनाते हुए अपने विवादों का समाधान करने का एक मार्ग प्रसस्त करता है। अधिवक्तागण से अनुरोध है कि जितने भी पक्षकार उनके कक्ष में उपस्थित होते हैं, वे अपने विवाद को लेकर, परेशानियों को लेकर उनके समक्ष आते हैं, उन्हें तुरंत नहीं तो कालांतर में वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र की जानकारी प्रदान कर आपसी सुलह से विवाद का निराकरण करने का प्रयास करें।

न्यायमूर्ति साहू ने मध्यस्थता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मध्यस्थता बहुत ही कारगर पद्धति है, जिसमें तटस्थ तीसरा पक्षकार, दोनों पक्षकारों के विवाद के मूल कारण की जानकारी प्राप्त कर, उसका निराकरण, समाधान, आपसी सुलह से कराता है। इससे दोनों पक्षकारों के मध्य का मन-मुटाव हमेशा के लिए दूर हो जाता है। हमारा छत्तीसगढ़ मूलत: ग्रामीण क्षेत्रों में बसता है। वहां शिक्षा की कमी है, जिसके कारण भी विवाद बढ़ रहे हैं। उन विवादों का समाधान भी हम सभी के मार्गदर्शन से हो सकता है। जहां आपसी सुलह से विवादों का निराकरण करने का प्रयास करना होता है, वहां पर बैठने के लिए उचित व्यवस्था, शांति तथा उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। पक्षकारों की इन सभी सुविधाओं का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। इसकी सुंदरता, भव्यता तभी कारकर होगी, जब पक्षकारों के बीच का विवाद आपसी सुलह से मिडिएशन के माध्यम से त्वरित निराकरण हो।

कार्यक्रम को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कबीरधाम श्रीमती नीता यादव, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कबीरधाम कमल साहू, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पण्डरिया मनीष शर्मा द्वारा भी संबोधित किया गया। आभार प्रदर्शन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित प्रताप चंद्रा, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण एवं समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीरू सिंह बघेल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया।

सीएम बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पुरस्कार
भेंट मुलाकात में भिलाई विधायक ने खोला सौगातों का पिटारा, इस बस्ती में बनेगी पानी की टंकी, कच्ची सड़क पर लगेगा पेवर ब्लॉक
मुख्यमंत्री बघेल ने अमर जननायक बिरसामुण्डा को उनकी जयंती पर और आचार्य विनोबा भावे को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन
भारत में कोरोना की रिकार्ड बढ़ोत्तरी: पिछले तीन दिनों से टूट रहा रिकार्ड, पिछले 24 घंटोंं में सामने आए 57117 नए मामले
कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बैठक में शामिल हुए विधायक देवेंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने अभनपुर और गरियाबंद के स्कूलों का किया निरीक्षण
Next Article कोई भी पात्र वन अधिकार पत्र से वंचित न रहे: श्रीमती शम्मी आबिदी छत्तीसगढ़ में अब तक 398 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?