ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौरव दिवस पर विधायक वोरा ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान, जनता को मिली 1.75 करोड़ के नवीन पानी टंकी की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गौरव दिवस पर विधायक वोरा ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान, जनता को मिली 1.75 करोड़ के नवीन पानी टंकी की सौगात

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2022
Share
गौरव दिवस पर विधायक वोरा ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान, जनता को मिली 1.75 करोड़ के नवीन पानी टंकी की सौगात
गौरव दिवस पर विधायक वोरा ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान, जनता को मिली 1.75 करोड़ के नवीन पानी टंकी की सौगात
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गठन को आज 4 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। 17 दिसंबर 2018 को भूपेश बघेल ने राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में आज ही के दिन शपथ ली थी एवं 15 वर्षों बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। दुर्ग में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में आज शहर में गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बहुप्रतीक्षित पद्मनाभपुर वार्ड 46 में 1.75 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन पानी टंकी का वाल्व खोल कर विधायक वोरा ने 6 वार्ड की जनता को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति की सौगात दी।

शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 12 नई पानी टंकियों का निर्माण स्वीकृत किया गया था जिनमें से 9 टंकियां सुचारू रूप से शुरू की जा चुकी हैं। 17 लाख किलो लीटर क्षमता वाली 10वीं टंकी भी आज विधायक वोरा द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनता को समर्पित की गई। वोरा ने कहा कि नई पानी टंकी से आपूर्ति शुरू होने पर वार्ड क्रमांक 42 से लेकर 46 तक एवं वार्ड 41 के कुछ क्षेत्रों के सैकड़ों रहवासी शुद्ध पेयजल नियमित एवं निर्बाध रूप से प्राप्त कर लाभान्वित होंगे।

जल्द ही नव वर्ष में आर्य नगर एवं शक्ति नगर के निर्माणाधीन ओवरहेड वाटर टैंक भी शुरू किए जाएंगे जिससे 153 करोड़ की लागत से शुरू की गई अमृत मिशन योजना का सम्पूर्ण लाभ शहर को मिलेगा। गौरव दिवस को और भी अधिक गरिमामय बनाने के लिए विधायक वोरा ने इंदिरा मार्केट एवं रायपुर नाका में स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया एवं उनके कार्यों व साफ सफाई में दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया साथ ही गौठान पहुंच कर गौमाता को चारा खिला कर पूजा अर्चना की एवं शहर व प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की।

इस दौरान शहर अध्यक्ष गया पटेल, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, महीप सिंह, राजकुमार पाली, एमआईसी संजय कोहले, दीपक साहू, जयश्री जोशी, भोला महोबिया शंकर ठाकुर एल्डरमैन राजेश शर्मा, प्रकाश जोशी, माहेश्वरी ठाकुर, उषा ठाकुर, हेमा शर्मा जल कर्म विभाग के अभियंता आर के जैन, भीम राव, नारायण ठाकुर समेत वार्ड वासी मौजूद थे।

भेेंट मुलाकात के तहत सीएम पहुंच तखतपुर विधानसभा क्षेत्र, हुआ जोरदार स्वागत
वेतन समझौते को लेकर बीएसपी कर्मचारियो का फूटा आक्रोश… बोरिया गेट जाम कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी…. 30 जून को काम बंद करने का ऐलान
पीएम और उपराष्ट्रपति सुरंग के जरिए पहुंचेंगे संसद , लोगों को नहीं होगी परेशानी, जानें- कैसे बन रही है नई संसद
रेलवे GM की स्पेशल ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, टिकट लेकर लेट गए पटरी पर, क्षत-विक्षत लाश देखकर पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
CG Breaking : मोहला का फॉरेस्ट रेंजर निलंबित, काम में लापरवाही पर सरकार की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : फैक्ट्री में लोहे की प्लेट चुराकर कबाड़ी को बेचा, तीन नाबालिग सहित खरीदार भी हुआ गिरफ्तार
Next Article Big News: खेल-खेल में करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत, 8 और 6 साल के दोनों मासूम खेत में गए थे खेलने, मां के सामने तोड़ दिया दम Big News: खेल-खेल में करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत, 8 और 6 साल के दोनों मासूम खेत में गए थे खेलने, मां के सामने तोड़ दिया दम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?