ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘गॉडडे गॉडडे छा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, 26 मई को हो रही रिलीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

‘गॉडडे गॉडडे छा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, 26 मई को हो रही रिलीज

By Om Prakash Verma
Published: April 25, 2023
Share
'गॉडडे गॉडडे छा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, 26 मई को हो रही रिलीज
'गॉडडे गॉडडे छा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, 26 मई को हो रही रिलीज
SHARE

ज़ी स्टूडियोज़ ने न सिर्फ भारतीय कथानकों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि शानदार कॉन्टेंट वाली फिल्मों की निरंतर पेशकश करके अपने दर्शक आधार को भी मजबूत किया है, फिर चाहे ये फिल्में रीजनल हों या फिर कमर्शियल। रीजनल हिट्स की अपनी धमाकेदार पेशकश को जारी रखते हुए, ज़ी स्टूडियोज ने अब वी.एच. एंटरटेनमेंट के सहयोग से ‘गॉडडे गॉडडे छाÓ की शानदार कास्ट का फस्र्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जो कि इस वर्ष 26 मई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म में सोनम बाजवा, तानिया, गीताज़ बिंद्राखिया और गुरजैज़ प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। परिवार के अनुकूल फिल्म ‘गॉडडे गॉडडे छाÓ की कहानी ‘किस्मत 2Ó फेम जगदीप सिद्धू द्वारा लिखी गई है और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक (हरजीता) विजय कुमार अरोड़ा द्वारा किया गया है, जिन्होंने बहुचर्चित पंजाबी ब्लॉकबस्टर, ‘गुड्डियां पटोलेÓ और ‘काली जोट्टाÓ का भी निर्देशन किया है।

शरिक पटेल, सीबीओ, ज़ी स्टूडियोज़, ने कहा, गॉडडे गॉडडे छा, एक बेहतरीन अनुभव वाली फिल्म है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का वादा करती है। विजय कुमार अरोड़ा के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म सोनम, तानिया, निर्मल ऋषि और रूपिंदर रूपी के शानदार प्रदर्शन के साथ यह नारी शक्ति की सर्वश्रेष्ठ मिसाल है। इस फिल्म और इसकी कहानी की पेशकश करने पर हमें बेहद गर्व है। हम सिनेमाघरों में इसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक विजय अरोड़ा ने कहा, गॉडडे गॉडडे छा, एक फील-गुड फिल्म है, जो पुराने समय के पुरुष प्रधान समाज को दिल छू लेने वाले तरीके से पेश करती है। हम दर्शकों के लिए इस प्यारी-सी कहानी की पेशकश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सोनम बाजवा ने कहा, मेरा मानना है कि आज के समय में इस तरह की स्मारकीय कहानियों को दर्शकों के सामने लाना बहुत जरूरी है। ‘गॉडडे गॉडडे छाÓ पुराने समय में प्रचलित पितृसत्तात्मक समाज और रीति-रिवाजों को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। मैं रानी का किरदार निभा रही हूँ, जो कि बेहद दिलचस्प है। कुल मिलाकर, यह एक सुंदर और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। इस पर काम करके मुझे बहुत मजा आया।

तानिया ने कहा, गॉडडे गॉडडे छाÓ एक बहुत ही खास और मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म है। यह सिर्फ यही बयां नहीं करती कि महिलाएँ किस तरह दुनिया पर राज कर रही हैं, बल्कि यह भी बताती है कि वे मु_ी की तरह एक होकर अपने अलग अंदाज में किस तरह दुनिया को बदल सकती हैं।

दर्शकों ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट के बिहाइंड द सीन्स को बेशुमार प्यार दिया है और हाल ही में रिलीज़ हुए पोस्टर के साथ-साथ ज़ी स्टूडियोज़-एंकर्ड फिल्म के लिए लगातार अपनी सराहना और उत्साह प्रकट कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बस्तर संभाग के चार जिलों से सैकड़ों यात्री तिरुपति, मदुरै व रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना
महिला समूह के सदस्यों से ठगी, लोन आरडीऔर प्रीपेमेंट के पैसे करता था गबन… आरोपी गिरफ्तार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मिले अतुल पर्वत….. संगठन को लेकर हुई सार्थक चर्चा
Breaking News : छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर, दंडकारण्य के 208 नक्सलियों ने डाले हथियार
अवनीत कौर ने शॉर्ट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें देख फैंस ने भरी आहें…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्लांट हादसे के बाद घायल मजदूरों से मिलने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे विधायक देवेंद्र, मरीजों का जाना हालचाल
Next Article आरोग्यम अस्पताल को किडनी प्रत्यारोपण के लिए हरी झण्डी, अंगदान से जुड़ी जांच व सर्जरी की सभी सुविधाएं उपलब्ध आरोग्यम अस्पताल को किडनी प्रत्यारोपण के लिए हरी झण्डी, अंगदान से जुड़ी जांच व सर्जरी की सभी सुविधाएं उपलब्ध

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?