ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: वैवाहिक फिजूलखर्ची पर विराम का संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: वैवाहिक फिजूलखर्ची पर विराम का संकल्प

By Om Prakash Verma
Published: November 24, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारतीय समाज पूजा-पाठ से लेकर शादियों तक पर जमकर फिजूलखर्ची करता है. दो-चार दिन के आयोजन पर साधारण परिवार भी लाखों रुपए खर्च कर देते हैं. कई मामलों में यह रकम उधार लेकर उड़ाई जाती है. शादियों के लिए तो बैंक भी कर्ज देते हैं. परिवारों को इस कर्ज से बचाने के लिए एक तरफ जहां विभिन्न समाजों ने सामूहिक विवाह की पहल की है वहीं गायत्री परिवार भी सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहन देता है. कुछ राज्य सरकारें भी सामूहिक विवाहों का आयोजन करती हैं और वर-वधु को कुछ राशि के साथ नया घर बसाने के लिए आवश्यक वस्तुओं का उपहार भी देती है. पर दिल है कि मानता नहीं. शादी कौन सी बार-बार होनी है. शादी को यादगार बनाना तो बनता है. हिन्दी फिल्मों और टेलीविजन सीरियलों ने वैवाहिक संस्कारों का ऐसा खाका खींचा है कि मूल संस्कारों की बजाय आडम्बर ही प्रधान हो गया है. 50-60 साल पहले तक वर-वधु की शुभदृष्टि होती थी. कन्या पान के पत्ते से चेहरा ढंक कर आती थी और मंडप में ही दूल्हा पहली बार उसका चेहरा देखता था. आधुनिक समाज इससे काफी आगे निकल चुका है. यह रस्म आज भी है पर इससे पहले ही जबरदस्त प्री-वेडिंग फोटोशूट हो जाती है. यह कोई मामूली फोटोग्राफी नहीं होती. इसका भी लाखों का पैकेज होता है. इसके लिए शूटिंग डेस्टिनेशन और लोकेशन होते हैं. एक पूरी फिल्म बनती है. इसमें स्क्रिप्ट भी होता है. वर-वधु इस फिल्म के हीरो-हिराइन होते हैं. कुछ लोग इससे भी आगे निकल चुके हैं. शादी के पंडाल में ही एक विशाल डिजिटल स्क्रीन लगा होता है. इस पर प्री वेडिंग शूट का वीडियो और स्टिल्स चल रहा होता है. यहां तक तो फिर भी ठीक है. आप अपने पैसे उड़ाओ, इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? पर जब आपका शौक किसी और की मुसीबत बन जाए तो यह अपराध की श्रेणी में भी आ जाता है. गली मोहल्लों में जमकर आतिशबाजी करते हुए, धुमाल और डीजे के साथ जब बारात निकलती है तो लोगों का जीवन नर्क हो जाता है. फोन पर लगे लोग तो गालियां बकते ही हैं, बीमार लोग भी अपने बिस्तरों पर फडफ़ड़ाने लगते हैं. सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है. सादा जीवन, बचत और निवेश के लिए जाना जाने वाला जैन समाज यहां भी आगे आया है. कमोबेश जैन समाज एक सम्पन्न समाज है. कैटरिंग, टेंट हाउस, मैरिज पैलेस, वेडिंग कलेक्शन जैसे बिजनेस का एक बड़ा हिस्सा इनके ही हाथों में है. ये चाहें तो करोड़ों रुपए का आयोजन लाखों में कर सकते हैं. पर यह समाज फिजूलखर्ची और निवेश में फर्क समझता है. समाज ने वैवाहिक आयोजनों की फिजूलखर्ची पर विराम लगाने का फैसला किया है. लगभग दो दशक पहले सिख समाज ने भी रात की पार्टियों और शराब पर रोक लगाई थी. डीजे शांत होगा, तभी तो शहनाई की गूंज और ब्रास बैंड के गीत सुनाई देंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय : देश के छह राज्यों में सबसे अधिक मौतें, ब्लैक फंगस पर सरकार उठा रही कदम
भिलाई में डिजिटल अरेस्ट का मामला, 54 लाख की ठगी के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हेजलनट्स को डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
लालबाग में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे ध्वजारोहरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने के निर्देश
जल संरक्षण में बना अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ कबीरधाम जिले का नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, कहा निर्माण में गुणवत्ता का रखें ध्यान छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, कहा निर्माण में गुणवत्ता का रखें ध्यान
Next Article CG कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू, CM की अध्यक्षता में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद लिया जाएगा निर्णय CG कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू, CM की अध्यक्षता में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद लिया जाएगा निर्णय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?