ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: अब क्यों नहीं हो सकता महाभारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: अब क्यों नहीं हो सकता महाभारत

By @dmin
Published: August 10, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
महाभारत का घटनाक्रम तो सभी को याद है। द्रौपदी का भरी सभा में अपमान हुआ। जुए में हार कर उसके पांच-पांच महाबली पति सिर झुकाए बैठे थे। दरबार में बैठे सभी महारथी किसी न किसी तरह की मर्यादा में बंधे हुए थे और हस्तक्षेप नहीं कर सकते थे। तब द्रौपदी को उनके भाई श्रीकृष्ण ने निर्वस्त्र होने से बचा लिया था। पर श्रीकृष्ण ने भी दुर्योधन या दु:शासन को न तो रोका था और न ही स्वयं सजा नहीं दी। कदाचित यह दायित्व पांच पांडवों का था। उस समय वे जुए में हारे हुए व्यक्ति की मर्यादा का निर्वहन कर रहे थे। हम सभी जानते हैं कि बाद में कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ और पांडवों ने गिन-गिन कर बदला लिया। किसी की बांह उखाड़ी, किसी की छाती फाड़ी, किसी की जंघा तोड़ी और द्रोपदी ने रक्त से अपने केश धो लिए। इस युद्ध की विभीषिका किसी विश्व युद्ध से कम नहीं थी। सबकुछ बर्बाद हो गया था। इसयुद्ध में 45 लाख पुरुषों ने भाग लिया था जिसमें से लगभग सभी मारे गए थे। उस समय की आबादी के हिसाब से देखें तो 16 साल से अधिक उम्र के लगभग सभी पुरुष मारे गए थे। रह गए थे केवल बच्चे और महिलाएं। पांडवों की शासन की इच्छा जाती रही थी। उन्होंने राजपाट त्याग दिया और हिमालय को प्रस्थान कर गए। पर अब महाभारत नहीं हो सकता। अब यदि ‘द्रौपदीÓ का भरे दरबार में अपमान हुआ और पतियों के रहते भाई को इज्जत बचाने के लिए आना पड़ा तो वह खड़े पैर अपने पतियों को छोड़ देगी और भाई के साथ मायके चली जाएगी। वहां जाने के बाद वह पतियों समेत ससुराल के पूरे कुनबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देगी। महिला संगठनों को साथ लेकर अपना मोर्चा खुद संभाल लेगी। बाद में अपने भाई से भी लड़ लेगी कि जब तुम वहां दु:शासन को मार सकते थे, दुर्योधन के दांत तोड़ सकते थे तो खिड़की से साड़ी देने की क्या जरूरत आन पड़ी थी। वह कहती कि सभी पुरुष एक जैसे होते हैं। सभी ने दरबार में हो रहा तमाशा देखा और उसका आनंद लिया। इसके बाद कौरव-पांडव सिर जोड़ कर इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढने लगते। वे कहते कि भाई ही भाई के काम आता है। श्रीकृष्ण कुछ दिनों तक तो मांडवाली करने की कोशिश करते फिर थक हारकर दोनों को अपने हाल पर छोड़कर अपने राजपाट को लौट जाते। न महाभारत होता, न भारतभूमि पुरुषों से रुक्त हो जाती और न ही पांडवों को हिमालय जाना पड़ता। यदुवंशियों को गांधारी श्राप नहीं देती और भारतवर्ष के टुकड़े टुकड़े नहीं हुए होते।

सीएम साय के प्रति ऐसी दिवानगी कि किसान ने सीने पर बनवाया टैटू, कहा- उनके अंदाज का कायल हूं मै
बाइक पर रोमांस का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल, ट्रैफिक पुलिस युवक तक पहुंची और काटा चालान
रोजगार देने में 17 राज्यों को पछाड़ा यह प्रदेश, सरकार की नीतियों पर मुहर, राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम बेरोजगारी
राजनांदगांव और धमतरी जिले को मिली 828 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. सीएम बघेल ने कहा- आम छत्तीसगढिय़ा का अनुभव और उनकी जरूरतें हैं योजनाओं का आधार
छत्तीसगढ़ के युवा किसान कर रहे हैं खेती में नवाचार, 100 से ज्यादा पौधे,1 साल में ही कई पौधों में फल आने हुए शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे क्रासिंग पर रेल इंजन ने आठ लोगों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत रेलवे क्रासिंग पर रेल इंजन ने आठ लोगों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Next Article झमाझम बारिश से अण्डरब्रिजों में भरा पानी, सुपेला क्रासिंग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव झमाझम बारिश से अण्डरब्रिजों में भरा पानी, सुपेला क्रासिंग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?