ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ : अंतर्जातीय विवाह पर बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ : अंतर्जातीय विवाह पर बवाल

By @dmin
Published: June 26, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
जात-पात और छुआछूत के खिलाफ भारत सदियों से संघर्ष कर रहा है। पर यह समस्या ऐसी है कि इसके बंधन खुलने के बजाय नागपाश की तरह सख्त होते जा रहे हैं। लोकतंत्र की स्थापना के बाद से ही देश समाजों में बंटता चला गया। वोट बैंक की राजनीति ने इस आग में घी का काम किया। हर साल सैकड़ों की संख्या में नए समाजों का पंजीयन होता है। ये समाज पहले भवन के लिए जमीन मांगते हैं और फिर जातीय आधार पर राजनीति में अपनी हिस्सेदारी। शिक्षा, आधुनिकीकरण, वैश्वीकरण जैसे शब्द जाति प्रथा के आगे बौने साबित होते हैं। जो साहसी होते हैं, वे समाज के कथित ठेकेदारों को नजरअंदाज करते हैं, बहिष्कार भी सह लेते हैं पर जब बात उनके मानवाधिकारी की आती है तो वे डटकर समाज का सामना भी करते हैं। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं। एक ऐसे ही मामले में अब एक प्राचार्य ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामला प्राचार्य के पुत्र के विवाह से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यह विवाह अंतर्जातीय है। पढ़े लिखे लोगों को पता होगा कि सभी मनुष्य एक ही जाति में आते हैं, इनकी प्रजातियां भिन्न भिन्न होती हैं। सनातन धर्म भी मानव योनि की ही बात करता है। पाप-पुण्य के आधार पर लोग मानव योनि से अन्य योनियों में जाते हैं। कोई सुअर बनता है तो कोई चींटी, कोई कुत्ता बनता है तो कोई बिल्ली। कर्म के अनुसार लोग वर्गों में बंटे। ब्राह्मण कुल में जन्मे परशुराम क्षत्रियों के आराध्य हुए। ब्राह्मण कुल में ही जन्मा रावण राक्षस हुआ और विभीषण सदाचारी राजा। इसे कब गुपचुप जाति व्यवस्था से जोड़ दिया गया, इसका कहीं स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता। त्रेता में प्रभु श्रीराम शबरी के झूठे बेर खाते हैं, केवट को मित्र बनाते हैं, वानर और रीछों से संधियां करते हैं। कहां थी तब जाति व्यवस्था? समाज के इन कथित ठेकेदारों ने न केवल बार-बार सनातन को कलंकित किया है बल्कि भारत को कई टुकड़ों में बांटा भी है। दो सुयोग्य बालिग अपने विवाह का फैसला भी नहीं कर सकते? कर सकते हैं और करते भी हैं। जहां तक उनका व्यक्तिगत प्रश्न है तो उन्हें समाज की परवाह भी नहीं होती। पर यही बात उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य के बारे में नहीं कही जा सकती। ताजा मामला इसी बात से जुड़ा है। प्राचार्य ने कहा है कि उन्हें समाज में रखें या निकालें, उन्हें घंटा फर्क नहीं पड़ता। पर उनके परिजनों पर अर्थदण्ड लगाना अनुचित है। उनका इस विवाह से कोई लेना देना नहीं है।

हरियाणा को आज मिलेगी आठ सुपर हाईवे की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार वार्षिक मलेरिया परजीवी दर हुई सब से कम-एपीआई दर पहुंचा 1.17, राज्य गठन से अब तक का सबसे कम दर
केंद्रीय गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, 7 मई को 244 जिलों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या में भारी गिरावट
विधायक देवेंद्र यादव ने किया नववर्ष का आगाज बुजुर्गों के सम्मान के साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए
Next Article मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया-सीएम बघेल सियासी संकट: भाजपा पैदा कर रही अस्थिरता, 2024 में भुगतना होगा अंजाम-सीएम बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?