ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: सरकार के चार साल, छलका भूपेश का दर्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: सरकार के चार साल, छलका भूपेश का दर्द

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के चार साल आज पूरे हो रहे हैं. इन चार सालों में छत्तीसगढ़ी लोक कला, संस्कृति, खान-पान को पुनर्स्थापित करने के प्रयास हुए हैं. स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए जहां आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की तेजी से स्थापना हुई वहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी दो नए विश्वविद्यालयों के साथ कई महाविद्यालय खोले गए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हमेशा से यह मानना रहा है कि भारत तब सोने की चिड़िया था जब गांव उत्पादन के और शहर विपणन के केन्द्र थे. वे गांवों को मजबूत करने की दिशा में ही लगातार काम कर रहे हैं. नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत उन्होंने जमीन की प्यास बुझाने, आवारा मवेशियों का प्रबंधन करने और गोबर से सोना निकालने तक का मार्ग प्रशस्त किया है. उनकी हर कोशिश किसान, मजदूर, आदिवासी, महिलाएं, लघुवनोपज संग्राहकों को रोजगार के वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से मजबूत करने की रही है. स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष सहायता स्वास्थ्य योजना और हाट बाजार क्लिनिक जैसे उपायों से उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को हर किसी की पहुंच के भीतर लाने के प्रयास किये हैं. छत्तीसगढ़ आज 0.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बन गया है. ऐसा तब हुआ है जब उनके चार साल के कार्यकाल में से दो साल कोरोना ने निगल लिये थे. आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई थीं. इन उपलब्धियों के बावजूद भूपेश सरकार की आंखों में नींद नहीं है. उनका मानना है कि यदि केन्द्र ने छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया होता तो प्रदेश की तरक्की सबको दिखाई देती. उन्होंने इस बात का अफसोस भी है और गुस्सा भी कि केन्द्र सरकार ने केवल छत्तीसगढ़ के हिस्से का पैसा रोक रही है बल्कि तरक्की की राह में अड़चनें भी पैदा कर रही हैं. पिछले लंबे अरसे से छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के पहिये थमे हुए हैं. इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन उद्योग को नुकसान हुआ है. विकास पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है. छत्तीसगढ़ में ऐसे कई वनोपज हैं जो दुनिया में कहीं नहीं मिलते. इन्हें विदेशी बाजार तक पहुंचाने के लिए हवाई सेवा आवश्यकता थी. राज्य ने केन्द्र से रायपुर में एयर कार्गे प्रारंभ करने की अनुमति मांगी है जो आज तक नहीं दी गई है. इसकी पूरी अवसंरचना राज्य के पास मौजूद है, फिर भी केन्द्र इसमें टालमटोल कर रहा है. इससे छत्तीसगढ़ के नायाब उत्पादों को विदेशी बाजार में भेजने में दिक्कतें आ रही हैं. अब चुनाव को एक साल से भी कम समय रह गया है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या भूपेश सरकार 2018 को दोहरा पाएगी? स्वयं मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य में आज तक किसी भी दल को 68 से ज्यादा सीटें नहीं मिलीं. उपचुनावों में जीत के साथ यह संख्या 71 तक जा पहुंची है. इसे बरकरार रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं.

जंगल सफारी की बाघिन बिजली को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से किया गया रवाना, वनतारा में होगा इलाज
सरकार ने कहा, 2021 तक कोरोना वैक्सीन आने की कोई संभावना नहीं, फिर बयान से लिया यू-टर्न
महुआ फूल संग्रहण: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई है संग्रहण अवधि…
देश में कोरोना: सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार के पार, बीते 24 घंटे में मिले 6594 नए मरीज
चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, भिलाई-दुर्ग सहित प्रदेश के कई इलाकों में रिमझिम बारिश, तापमान में गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking : भिलाई में एक साथ पकड़ाए 20 जुआरी, पेड़ के नीचे लगी थी फड़, पुलिस को देखकर भागे कई जुआरी
Next Article सुको से लालू को राहत, जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर नोटिस से इनकार Gujarat Riot: सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो की पुनर्विचार याचिका खारिज, दोषियों की रिहाई का मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?