ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: “यातायात सुरक्षा!” यह किस चिड़िया का नाम है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: “यातायात सुरक्षा!” यह किस चिड़िया का नाम है

By Om Prakash Verma
Published: December 11, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
यातायात सुरक्षा पर हम केवल बातें ही करते हैं. साल में एक बार सड़क सुरक्षा सप्ताह मना लेते हैं. दो चार दर्जन भाषण होते हैं. कुछ लोग लिख पढ़ कर अपनी भड़ास निकाल लेते हैं. हम भी वही कर रहे हैं. हमारा मनोभाव ही बदल चुका है. यातायात सुरक्षा की बातें करने वालों पर तो लोग हंसते हैं. कुम्हारी फ्लाईओवर पर जो हादसा हुआ, उसके लिए हम दोषी ढूंढ रहे हैं. ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. लोग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर की मांग कर रहे हैं. कुछ लोग पुलिस और हाइवे पैट्रोलिंग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. जनता की सहानुभूति, जैसा कि हमेशा होता है, मृतक परिवार के साथ है. लोग इस बात को नजरअंदाज करना चाहते हैं कि बाइक इतनी रफ्तार में थी कि ब्रेक मारने पर तीन सवारी सहित स्किड हो गई. बाप बेटी नीचे जा गिरे, मां पिलर से टकराकर वहीं लटक गई. दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन बच्चे अनाथ हो गए. इसी जगह से एक कार भी नीचे गिर गई. इससे पहले नेहरू नगर चौक पर भी ऐसा ही हादसा हो चुका है. फर्टाटे से बाइक दौड़ाकर दो युवक फ्लाइओवर पर चढ़ गए. टर्न पर पता चला कि आगे तो सड़क ही नहीं है. कुम्हारी फ्लाईओवर पर सड़क थी जो एकाएक गायब हो गई. कायदा कहता है कि कहीं भी सड़क बंद हो या उसपर काम चल रहा हो तो ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाना चाहिए. इसकी सूचना वहां होनी चाहिए जहां से लोग उस सड़क पर प्रवेश करते हैं. पर हम सभी जानते हैं कि ऐसा करना किसी को भी जरूरी नहीं लगता. लोग अपनी सड़क को पूरा घेर कर पंडाल लगा लेते हैं. लोग उसमें घुसकर फंस जाते हैं. थोड़ी बातें ड्राइविंग की भी कर लें तो अच्छा रहेगा. अगर कोई बंदा अपनी गाड़ी नियम कानून के मुताबिक चलाकर रायपुर जा रहा है तो उसके दोस्त कहने लगते हैं, ला मैं चलाता हूँ. कोई कायदे से गाड़ी चलाए तो साथ बैठी पत्नी भी उलाहना देती है कि ऐसे में तो हम लेट हो जाएंगे. जब हमारी मानसिकता ही सबको धक्का देकर आगे निकलने की होगी तो सुरक्षा नियमों का पालन कौन करेगा. यह परिवर्तन हमारी मानसिकता का है. पिछले दो-तीन दशकों में दिखावा और फोकटिया प्रतिस्पर्धा की ऐसी बीमारी फैली है कि उचित अनुचित का बोध ही खत्म हो गया है. बारिश के मौसम में आधी रात को बिजली चली जाए तो बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के गीली सीढ़ी लेकर लाइन मैन को अपने काम पर निकलना पड़ता है. हम बिजली विभाग की नाक में दम कर देते हैं. घर हो या अस्पताल, एक-एक साकेट पर टू-वे, थ्री-वे लगाकर एकाधिक उपकरण जोड़ दिये जाते हैं. कोलकाता के इससे एक अस्पताल में आगजनी हो गई और कई मारे गए. इसके बावजूद लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है. इसलिए तो कहते हैं, “सेफ्टी इज लास्ट प्रायरिटी.”

रायपुर कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर प्रारम्भ, अब आम नागरिक 24 घंटे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें
महादेव यादव के जहर सेवन का पीएम आवास की किश्त से को संबंध नहीं, सरकार ने जारी किया बयान
पंजाब में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई : दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर, दो एके- 47 व 22 किलो हेरोइन बरामद
सरकार ला रही है नया फ्यूल एफिशिएंसी नियम CAFE 3, जानें क्या होगा असर
पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए समिति का गठन, सीएम साय ने की थी घोषणा… 30 दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी समिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : बिलासपुर में मासूम से दरिंदगी, अपहरण के बाद रेप… सुनसान जगह पर खून से लथपथ मिली
Next Article फ्लाइंग अफसर बनी दुर्ग की बेटी, 17 को हैदराबाद में होने वाले पासिंग आउट परेड में मिलेगा पद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?