ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: बेहतर होती खेल सुविधाएं, अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से बनी एक सकारात्मक छवि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipurSports

खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: बेहतर होती खेल सुविधाएं, अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से बनी एक सकारात्मक छवि

By Om Prakash Verma
Published: July 6, 2023
Share
खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: बेहतर होती खेल सुविधाएं, अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से बनी एक सकारात्मक छवि
खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: बेहतर होती खेल सुविधाएं, अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से बनी एक सकारात्मक छवि
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतर हो रहे माहौल का ही असर है कि यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों के बड़े आयोजन होने लगे हैं। रायपुर में जब पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट, शंतरज और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तो इससे न केवल छत्तीसगढ़ की एक सकारात्मक छवि पूरे विश्व में निर्मित हुई, बल्कि यहां की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान एवं प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को खेल का महाकुंभ बनाने के लिए किस कदर गंभीर है इस बात से पता चलता है कि राज्य में आवासीय एवं गैर आवासीय अकादमियों के निर्माण करने के साथ ही यहां के ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभावान खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए वहां के भौगोलिक स्थिति और खेल कौशल के हिसाब से उस क्षेत्र में खेल अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। इसी का असर है कि नारायणपुर जैसे दूरस्थ अंचलों से भी निकले प्रतिभावान खिलाड़ी आज अपने खेल जौहर से राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता की बात करें तो छत्तीसगढ़ में पहली बार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतर्राष्ट्रीय मैच संपन्न हुआ। इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2021 में 02 से 21 मार्च तक आयोजित हुआ। 2022 में भी 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट का दोबारा आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इसमें भारत, साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका की टीमों ने भाग लिया। लोगों को सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स, मुरलीधरण जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों को खेलते देखने का भी मौका मिला।

इसी प्रकार 19 से 28 सितंबर 2022 को रायपुर में सी.एम. ट्राफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत के 21 राज्यों के शतरंज खिलाड़ी सहित यूएसए रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कजाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, किर्गिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल के शतरंज के महारथी पहुंचे थे। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाडिय़ों में 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फीडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स समेत अन्य वर्गों के खिलाड़ी शामिल थे। खिलाडिय़ों को यहां की संस्कृति एवं अपनेपन ने काफी प्रभावित किया। उन्होंने राज्य सरकार को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और दोबारा आयोजन होने पर फिर से यहां आने की बात कही।

राज्य में पहली बार रायपुर में 20 से 25 सितम्बर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मुख्यमंत्री ट्राफी इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के लगभग 550 बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल हुए।

स्ट्रांग रूम का एआरओ करेंगे नियमित निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए निर्देश
सीएम बघेल आज करेंगेट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत नवनिर्मित तीन टूरिस्ट रिसार्ट का ई-लोकार्पण…….बिलासपुर के कुरदर, कबीरधाम जिले के सरोधा दादर तथा कोण्डागांव के धनकुल में बने हैं इको-एथनिक रिसॉर्ट
खराब मौसम की वजह से चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश, 21 साल के ट्रेनी पायलट कोणार्क की मौत
छत्तीसगढ राज्योत्सव-2024 : उप राष्ट्रपति धनखड़ ने छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभूतियों एवं संस्थाओं को किया सम्मानित
रिसाली में निगम ने वसूला जनरल स्टोर्स संचालक से जुर्माना, चाइनिज मांझा की बिक्री पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : बलरामपुर में विधवा महिला की हत्या, शराब के नशे में हैवान बने युवक, कुल्हाड़ी से किया वार
Next Article शहर के 7 वार्डों में 40 लाख की लागत से लगेंगे वाटर एटीएम, विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर शासन से मिली स्वीकृति

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?